ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बच्चों के खेलने पर रोक, एओए के नोटिस से मचा बवाल 

Uttar Pradesh Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स वन सोसायटी के पार्क में बच्चों के खेलने पर रोक लगा दी गई है। सोसायटी की एओए ने बकाएदा एक नोटिस भी जारी किया है। जिसके बाद से सोसायटी में बवाल मचा हुआ है। सोसायटी के निवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

Panchsheel Greens Society

Panchsheel Greens Society

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में एओए की अलग ही सरकार चल रही है। इस बार पंचशील ग्रीन्स वन सोसायटी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने एक फरमान जारी किया है। इसके मुताबिक, सोसायटी के पार्क में बच्चों के खेलने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, एओए ने निवासियों के लिए नोटिस भी जारी किया है। जिसके बाद सोसायटी में बवाल मच गया है। निवासी एओए के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

नोटिस का विरोध शुरू

Advertisment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंचशील ग्रीन्स वन सोसायटी है। सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने एक नोटिस जारी किया है। जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। सोसायटी के निवासियों ने एओए द्वारा जारी नोटिस को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जारी नोटिस में बच्चों को सोसायटी के पार्क में खेलने पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि बच्चों के पार्क में खेलने पर रोक लगने से परेशानी हो रही है। बच्चों का भी बिना खेले मन नहीं लग रहा है।

एओए सुनने को नहीं तैयार

सोसायटी के निवासी विकास कुमार ने बताया कि एओए द्वारा कुछ दिनों पहले एक नोटिस जारी किया गया। इसमें बच्चों के पार्क में खेलने पर रोक लगा दी गई है। आरोप है कि बच्चों के पार्क में खेले पल रोक लगने से उन्हें परेशानी हो रही है। एओए का यह फैसला समझ से परे हैं। सोसायटी के निवासी इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन एओए सुनने को तैयार नहीं है। एओए उनकी शिकायतों को सुनने के बाद भी नजरअंदाज कर रही है।

विज्ञापन

बच्चों के खेलने से घास हो रही नष्ट

एओए कहना है कि बच्चों के पार्क में खेलने से वहां की घास नष्ट हो रही है। साथ ही वहां आए अन्य लोगों को भी बोल लगने से चोट लग जाती है। वहीं, अगर बच्चे पार्क में नहीं खेलेंगे तो उनके लिए सोसायटी में खेलने का और कोई स्थान भी नहीं है। साथ ही छोटे बच्चों के लिए एक चिल्ड्रंस पार्क है, जिसमें केवल दो झूले हैं।

विज्ञापन

एओए अध्यक्ष की सुनिए

पंचशील ग्रीन्स वन सोसायटी के एओए अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस नहीं सुरक्षाकर्मियों से बोला गया है कि अगर कोई बच्चा पार्क में फुटबॉल या बैट बॉल खेलता है तो उनसे न खेलने की अपील की जाए। बच्चों के फुटबॉल या वॉलीबॉल खेलने से वहां टहल रहे बुजुर्गों या अन्य लोगों को चोट लग जाती है।

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ