UP: 5 साल की बच्ची का रेप और हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

UP: आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से बिहार, मधेपुरा का रहने वाला है। वह किराए के मकान में महाराजपुर इलाके में रहता है।

आरोपी को ले जाती पुलिस
विज्ञापन

Child murder accused arrested after encounter: गाजियाबाद के थाना लिंक रोड क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के अपरहण के बाद उसकी हत्या करके नाले में शव को फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। जांच के दौरान महाराजपुर और उसके आसपास इलाके में जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, पुलिस ने बनाई रणनीति

जांच में इलाके में लगे एक सीसीटीवी फुटेज से आरोपी नूर आलम उर्फ राजू दिखा। जिसके बाद उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर कौशांबी बस अड्डे के आसपास राजू को पुलिस टीम ने घेर लिया।

Advertisment

आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग 

पुलिस टीम को देख राजू भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजू ने पुलिसकर्मियों पर फायर किया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले उसे चेतावनी दी। इसके बाद भी जब उसने सरेंडर नहीं किया और फायरिंग जारी रखी तो पुलिस ने उसके पैरों में गोली मारी। घायल होने के बाद किसी तरह राजू को काबू किया गया।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला है आरोपी

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से बिहार, मधेपुरा का रहने वाला है। वह किराए के मकान में महाराजपुर इलाके में रहता है। उसने बताया कि 15 जनवरी 2025 वारदात की रात में करीब 10:30 बजे वह घर से बाहर निकला था। उसने सड़क पर पीड़िता को देखा। वह उसे बहला-फुसलाकर एक बस में ले गया।

विज्ञापन

आरोपी से बरामद हुआ तमंचा और कारतूस 

बस में पहले आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद राजू ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर पहाड़पुर कूलिंग फैक्ट्री के किनारे बने नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 तमंचा और 3 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ