---विज्ञापन---

न पहला पसंद आया, न दूसरा दिल को भाया, बोली- किस्मत ही खराब है…विवाहिता की 2 शादियों की कहानी

Agra Cheater Woman: कोर्ट ने पति-पति को काउंसिलिंग के लिए भेजा, जहां महिला ने तलाक लेने और पहली शादी की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर अधिकारी भी चकरा गए।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Agra Woman Cheated Husband: पहला पति पसंद नहीं आया, दूसरा भी दिल को नहीं भाया। कहती है मेरी तो किस्मत ही खराब है, अब तीसरी शादी करनी होगी। लड़का तलाश रही हूं। विवाहिता की 2 शादियों की कहानी सुनकर परामर्श केंद्र के अधिकारी भी चकरा गए। महिला अपने दूसरे पति से तलाक लेना चाहती है। इसके लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पति-पति को काउंसिलिंग के लिए भेजा, जहां महिला ने तलाक लेने और पहली शादी की कहानी सुनाई। साथ ही यह भी बताया कि आखिर वह तलाक क्यों लेना चाहती है?

यह भी पढ़ें: ‘उत्तर प्रदेश का साइको किलर’…18 साल में 4 मर्डर, पहले दो भाइयों को मारा, फिर पिता और पत्नी को, अब बच्चे टारगेट

पति 2 महीने से होटल में स्टे कर रहा

महिला का कहना है कि उसने 2 शादियां की, लेकिन दोनों ही पति उसे पसंद नहीं आए। वह दोनों पतियों से उकता गई है। राजस्थान के जयपुर में रहने वाले शख्स ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आगरा की लड़की के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन 6 महीने ही हुए शादी को कि वह उसे नापसंद करने लगी। यही नहीं वह सास के साथ लड़ती भी है। दोनों की लड़ाई के बीच में फंस गया हूं। 2 महीने से होटल में रहना पड़ रहा है। मामला कमला नगर में रहने वाले एक कारोबारी के परिवार का है।

यह भी पढ़ें: ‘तांत्रिक, भाभी और लव स्टोरी’…देवर ने रंगे हाथ पकड़ा, तो लगा दिया रेप का आरोप

---विज्ञापन---

भाभी से परेशान युवक ने सुसाइड किया

वहीं तलाक लेने की वजह बताते हुए महिला ने कहा कि उसका पहला पति ठीक नहीं था। दूसरे से उसके विचार मिले नहीं खाते। इसलिए उसे तलाक चाहिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा में भी युवक ने भी आत्महत्या कर ली है। युवक के खिलाफ भाभी ने रेप के आरोप लगाए थे। परिजनों ने अब बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक को पता लग गया था कि एक तांत्रिक भाभी के घर आता जाता है। उसका अफेयर था। परिवार के लोगों ने कई बार भाभी को रोका था, लेकिन वह नहीं मानी।

यह भी पढ़ें: महिला टीचर ने छात्र से कहा- मेरे साथ संबंध बनाओ, धर्म बदलो; पिता का DM को अल्टीमेटम, ‘एक्शन न लिया तो चोटी काट लूंगा’

---विज्ञापन---

प्रेमी के लिए महिला ने पति का गला काटा

लेकिन महिला ने थाने में जाकर एक बार नहीं, कई बार उसके खिलाफ रेप की शिकायत दी थी, जिसके बाद युवक तनाव में आ गया और उसने जहर निगल लिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी एक महिला ने अपने पति का कत्ल कर दिया। उसका अफेयर कई लोगों से चल रहा था। पति विदेश में था, जिसके स्वदेश लौटने पर उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता लग गया। उसने पत्नी को टोका, लेकिन वह नहीं मानी। उसने अपने पति को मारने के लिए उसका गला काट दिया। पति ने किसी तरह खुद को बचाया और शोर मचा दिया।

First published on: Oct 16, 2023 02:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola