---विज्ञापन---

‘तांत्रिक, भाभी और लव स्टोरी’…देवर ने रंगे हाथ पकड़ा, तो लगा दिया रेप का आरोप

Banda youth suicide case: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के ऊपर भाभी ने रेप के आरोप लगाए थे। युवक इसी बात से सदमे में था। परिवार को लोगों ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस महिला पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

Banda youth suicide case: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के खिलाफ भाभी ने रेप के आरोप लगाए थे। परिजनों ने अब बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक को पता लग गया था कि एक तांत्रिक भाभी के घर आता जाता है। उसका अफेयर था। परिवार के लोगों ने कई बार भाभी को रोका था, लेकिन वह नहीं मानी।

तांत्रिक घर आता जाता रहता था। इसके बाद युवक ने महिला के खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन महिला ने थाने में जाकर एक बार नहीं, कई बार उसके खिलाफ रेप की शिकायत दी थी। जिसके बाद युवक तनाव में आ गया। परिवार का आरोप है कि भाभी की शिकायत के चलते उसने जहर निगला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-‘पति-पत्नी और वो’…कई लोगों से था महिला का अफेयर, विदेश से आए पति ने टोका, तो काट दिया गला

मामला अतर्रा थाना एरिया में पड़ने वाले मोहल्ले का है। रविवार को युवक घर से बाहर गया था। जिसके बाद रास्ते में बेहोश मिला। परिजनों को किसी ने इस बारे में बताया। वे उसको लेकर मेडिकल कॉलेज गए थे। जहां पता लगा कि उसने जहर निगलकर खुदकुशी की है। बहू को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनका बेटा लंबे समय से तनाव में था।

---विज्ञापन---

एक बार नहीं, कई बार दी रेप की शिकायत

इसके बाद पुलिस के सामने घरवालों ने गंभीर आरोप लगाए। परिवार ने बताया कि महिला ने उसके खिलाफ थाने में गलत शिकायतें दी। महिला का प्रेमी भी इस काम में लिप्त है। वह युवक को धमकी देता था। पुलिस ने भाभी को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी तांत्रिक की तलाश जारी है। डीएसपी अहमद ने कहा कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि तांत्रिक ने उनकी बहू के पेट में गांठ का इलाज किया था। जिसके बाद वह घर आने लगा था। छोटे बेटे ने महिला को कई बार समझाया, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद बहू ने उसके बेटे के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2023 01:32 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola