हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अलर्ट! चारधाम यात्रा पर मौसम का 'कहर', 12-13 मई को भारी बारिश और ओले बरसने की चेतावनी

Uttarakhand Chardhaam Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश, आंधी, बिजली और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओले बरसने की चेतावनी दी है. खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवा के भी आसार! IMD ने दी चेतावनी

खराब मौसम बन सकता है मुसीबत

चारधाम यात्रा के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं. इस समय यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. खराब मौसम की वजह से यात्रा रूट्स पर परेशानी बढ़ सकती है. प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने बताया कि 12 और 13 मई को कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. यात्रियों को नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसलिए सभी यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और किसी भी इमरजेंसी में प्रशासन की मदद लेने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

यात्रियों से की सतर्कता बरतने की अपील

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वो यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें और पूरी सावधानी के साथ यात्रा का प्लान बनाएं. उन्होंने कहा कि मौसम नॉर्मल होने के बाद यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा. यात्रियों से अपील की है कि वो प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और रास्ते बंद होने जैसी समस्याएं खराब मौसम में बढ़ सकती हैं. ऐसे में यात्रियों को बेवजह यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: दिन में सूरज की तपिश, रात में गरजेंगे बादल; यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola