दिन में सूरज की तपिश, रात में गरजेंगे बादल; यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई बड़ा मौसम बदलाव नहीं होगा. बारिश के अनुमान के बावजूद, प्रदेश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में आने वाला है. यूपी के आगरा, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज में गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी.

Weather
1 / 6

विज्ञापन

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम2 / 6

मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई को कुछ जिलों में आसमान साफ रहेगा. जालौन और ललितपुर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि झांसी में 40 डिग्री और बांदा में 39 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है. चित्रकूट, हमीरपुर और मोहाना में भी गर्मी बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है. पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में शाम के समय बादलों की आवाजाही रहेगी और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है

विज्ञापन

कितना रहेगा तापमान

कितना रहेगा तापमान3 / 6

आज यूपी की राजधानी लखनऊ में और कानपुर में तापमान 37°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि आगरा में आज तापमान 32°C रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. वहीं, प्रयागराज में आज तापमान 35°C रहने की संभावना है.

यूपी में 13 मई से बदलेगा मौसम

यूपी में 13 मई से बदलेगा मौसम4 / 6

यूपी के कुछ हिस्सों में 13 मई से मौसम करवट ले सकता है. आगरा, कानपुर और लखनऊ में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार हैं.

विज्ञापन

यूपी के उत्तरी जिलों में होगी बारिश

यूपी के उत्तरी जिलों में होगी बारिश5 / 6

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बारिश को लेकर राहत भरी जानकारी दी है. विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश होने की संभावना है. हल्की बूंदाबांदी उत्तरी यूपी के जिलों में गर्मी के बढ़ते असर को थोड़ा कम कर सकती है.

आने वाले हफ्ते में कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

आने वाले हफ्ते में कैसा रहेगा यूपी का मौसम?6 / 6

आगामी एक सप्ताह के दौरान यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप होगी. केवल प्रदेश के उत्तरी सीमावर्ती जिलों में ही बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है. 14 मई को तेज हवा के साथ पूरे प्रदेश में बारिश होगी. कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है. वही 15 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा. पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन