Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार की ओर से अप्रैल में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) के लिए तैयारियां तेज कर दी है। एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने शनिवार को 22 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा के मद्देनजर जिले में काम शुरू कर दिए हैं।
पैदल मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू
उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम के पैदल मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले एक कार्यक्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीसी) की ओर से कहा था कि वह चारधाम यात्रा के दौरान दर्शन के लिए टोकन जारी करेंगे।
यह भी पढ़ेंः श्रद्धालुओं के लिए और आसान हो जाएगी चारधाम यात्रा, सरकार का गूगल मैप से करार
इन चार धामों की होती है यात्रा
उत्तराखंड में स्थित चारधाम भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक हैं। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा है। ये चारों हिमालय में ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थित हैं।
यह भी पढ़ेंः अब पैदल नहीं ‘उड़कर’ यमुनोत्री पहुंचेंगे श्रद्धालु, सरकार बनाने जा रही है ये नया रास्ता
छह माह खुलते और छह माह बंद रहते हैं कपाट
ऊंचाई वाले मंदिर हर साल लगभग छह महीने के लिए बंद रहते हैं। गर्मियों में (अप्रैल या मई) खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर या नवंबर) के साथ बंद हो जाते हैं। इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। जबकि केदारनाथ 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ 27 अप्रैल को खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
7 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
8 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
8 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
9 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
18 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines