Bhim Army Chief Chandra Shekhar Aazad Ravan on Priyanka Gandhi: भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपनी बहन मानते हैं। उन्होंने यह बात न्यूज 24 के एंकर मानक गुप्ता के साथ चाय वाला इंटरव्यू कार्यक्रम के दौरान कही। इसके साथ ही, उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। प्रियंका गांधी को चंद्रशेखर क्यों अपनी बहन मानते हैं, आइए जानते हैं…
‘प्रियंका गांधी ने मेरे लिए हमेशा अपनी बात रखी’
चंद्रशेखर ने कहा कि जब मुझे जहर दिया गया था तो प्रियंका गांधी मेरा हालचाल लेने अस्पताल आई थीं। उन्हें मैं बड़ी बहन मानता हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति अलग बात है, रिलेशन अलग बात है। मैं जब भी तकलीफ में रहा प्रियंका गांधी ने मेरे लिए अपनी बात रखी। चाहे ट्विटर के माध्यम से हो या अपने लोगों को भेजकर। मैं दिल से उन्हें धन्यवाद देता हूं।
‘राजनीति में सब कुछ संभव है’
भीम आर्मी चीफ ने कहा कि राजनीति में सबकुछ संभव है। मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव से पहले मेरी कांग्रेस के कुछ सीनियर्स नेताओं से बातचीत की थी। अखिलेश यादव से भी हमारी बात हुई थी, लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बनी। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि मैं कई दिन से उनके साथ गठबंधन का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन लगता है कि उन्हें चंद्रशेखर की जरूरत नहीं है। वहीं, सपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रयास जारी है। पिछली बार नहीं हुआ तो शायद इस बार हो।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में कहां-कहां घूमें, अच्छे होटल और पार्किंग कैसे मिलेगी? एक App में देखें पूरी जानकारी
‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को सीखना चाहिए’
भीम आर्मी चीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को सीखना चाहिए। वे सत्ता में आने के बाद क्या क्या किया और किस तरह वे चीजों का पॉलिटिकल लाभ लेते हैं। एक खास चीज और है कि वे कभी जवाब नहीं देते। भले ही वे झूठ बोलते हों। वहीं, अमित शाह पर चंद्रशेखर ने कहा कि उनका पॉलिटिकल एनालिसिस अच्छा है। उन्होंने संगठन को काफी मजबूत किया।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्यों अकेले चुनाव लड़ना चाहती हैं मायावती? गठबंधन को लेकर कैसा है बसपा सुप्रीमो का रुख?
‘दलितों की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी भाजपा है’
चंद्रशेखर ने कहा कि दलितों की सबसे हितैषी पार्टी आजाद समाज पार्टी है, जबकि सबसे विरोधी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि यूपी की बेस्ट सीएम मायावती थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माइनस नंबर देते हुए खुद को सबसे बड़ा उदार नेता बताया।
यह भी पढ़ें: ‘राम आएंगे’ के असली बोल कुछ और…आखिर कौन थे श्याम सुंदर शर्मा? जिन्होंने लिखा था भजन
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
8 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines