---विज्ञापन---

अयोध्या में कहां-कहां घूमें, अच्छे होटल और पार्किंग कैसे मिलेगी? एक App में देखें पूरी जानकारी

Divya Ayodhya App: योगी सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च की है। जिसके जरिए आप अयोध्या जाने पर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

Divya Ayodhya App: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हर ओर उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले कार्यक्रमों की कड़ी शुरू हो चुकी है। लोगों के उत्साह को देखते हुए अयोध्या में बढ़ने वाले टूरिज्म का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में योगी सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आपको अयोध्या घूमना आसान हो जाएगा।

‘दिव्य अयोध्या ऐप’ में मिलेगी पूरी जानकारी

योगी सरकार की ‘दिव्य अयोध्या ऐप’ में आपको इस संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। इस ऐप में अयोध्या में घूमने के स्थान, फेमस फूड, होटल और गाइड के बारे में डिटेल मिलेगी। यही नहीं, इसके जरिए आप 2डी और 3डी में नेविगेशन भी देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

साथ ही गाइड बुक कर सकते हैं और पार्किंग की जगह भी ढूंढ़ सकते हैं। यहां आपको पार्किंग की जगह के साथ ही इस बारे में भी जानकारी मिलेगी कि पार्किंग के कितने स्पॉट खाली हैं। एक जगह पार्किंग फुल होने के बाद दूसरा स्थान देख पाएंगे। साथ ही पार्किंग शुल्क के बारे में भी सटीक जानकारी मिल जाएगी।

मंदिरों की टाइमिंग भी जान सकेंगे

इस खास एप के जरिए आप ईवी कैब भी बुक करवा सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की भी पूरी जानकारी मिलेगी। किस समय कौनसा मंदिर खुलेगा और कितने बजे इसके पट बंद होंगे, इस बारे में भी आप इस ऐप के जरिए जान सकते हैं। इसे अयोध्या डवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लॉन्च किया गया है। आपको इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मंगलवार से अयोध्या परिसर के अंदर अनुष्ठान शुरू हो गए। इसके तहत अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। मंदिर परिसर में कर्मकुटी और प्रायश्चित पूजन हुआ। भगवान राम की मूर्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश बुधवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में कैसे साकार हुआ राम मंदिर निर्माण का सपना? नृपेंद्र मिश्रा ने खास बातचीत में खोले राज 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: खूबसूरत आंखें, लंबी-लंबी भुजाएं, चमकदार ललाट…Arun Yogiraj ने बताई रामलला की मूर्ति की खूबियां

First published on: Jan 16, 2024 11:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola