Chandigarh-Dibrugarh Train Accident : यूपी के गोंडा में बेपटरी हुई ट्रेन हादसा है या साजिश? इसे लेकर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन हादसे से पहले उसने धमाके की आवाज सुनी थी। इस दावे के बाद रेलवे प्रशासन ने हादसे के साथ-साथ साजिश के एंगल पर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट का नाम त्रिभुवन है। लोको पायलट त्रिभुवन ने ट्रेन हादसे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मोतीगंज झिलाही स्टेशनों के बीच जब ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे, उससे पहले उसे विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी। उनके इस दावे से रेलवे विभाग भी चौंक गया और उन्होंने साजिश पर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : Gonda Train Accident: पटरी छोड़ दूर चली गई 2 बोगी, Videos में देखें भीषण हादसा
रेल मंत्रालय ने मुआवजे का किया ऐलान
रेल मंत्रालय ने गोंडा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही रेल मंत्रालय ने CRS जांच के अलावा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।
ट्रेन हादसे पर क्या बोले गोंडा के एसपी?
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस व रेलवे द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। डिब्बों की अच्छे से जांच कर ली गई है, अब यहां कोई नहीं फंसा है। प्रशासन की पूरी टीम, RTO, जिलाधिकारी यहां मौजूद हैं। यहां से 3-4 बस में लोगों को सुरक्षित भेजा गया है, अन्य बसों के माध्यम से भी लोगों को स्टेशन या सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कब और कहां हुई ट्रेन दुर्घटना, बचाव कार्य में कौन-कौन सी टीम जुटी, Video में देखें रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?
जानें विदेश राज्य मंत्री ने क्या कहा?
गोंडा के सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि हमारी सभी अधिकारियों से भेट हो गई है। जितने भी घायल लोग हैं उन्हें मनकापुर और गोंडा भेजा जा चुका है। सभी यात्रियों को मुख्य मार्ग तक लाने का हम भी प्रयत्न कर रहे हैं और प्रशासन भी प्रयत्न कर रहा है। मुख्य मार्ग पर उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है जिससे सभी यात्री मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंच सके। गोरखपुर में स्पेशल राहत ट्रेन तैयार की गई है। यह मुख्य रेलवे मार्ग है, जिसे फिर शुरू करना हमारी प्राथमिकता है।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines