Kanpur News: 100 साल की वृद्धा पर रंगदारी का केस, कमिश्नर ने थानेदार की लगाई क्लास, जानें पूरा मामला

Kanpur News, Kanpur extortion Case, Crime News, Viral News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी और वसूली गैंग चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। जब बुजुर्ग महिला को इस मुकदमे की जानकारी हुई तो उन्होंने परिवार के साथ पुलिस कमिश्नर के सामने पहुंच पूरा मामला रखा। अब कमिश्नर ने थाना प्रभारी की क्लास लगाते हुए जांच सीओ को सौंपी है। उधर मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

कमिश्नर कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला

जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के मिर्जापुर इलाके का है। यहां की नई बस्ती में करीब 100 साल उम्र की बुजुर्ग चंद्रकली अपने परिवार के साथ रहती हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची चंद्रकली और उनके परिवार वालों ने बताया कि उनके पास ही एक प्लॉट है। कुछ लोग उस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने बुजुर्ग महिला समेत परिवार वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन

एफआईआर में लिखा ये सब

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में लिखा है कि चंद्रकली का परिवार वसूली गैंग चलाता है। इलाके में 10 से 15 लाख रुपये लिए बिना किसी का घर नहीं बनने देता है। मुकदमा लिखा है कि यदि पैसे नहीं दिए तो प्लॉट के साथ जान भी चली जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि थानेदार ने बिना किसी जांच के मुकदमा दर्ज कर दिया है। ये भी नहीं देखा कि जिसका नाम लिखवाया है, उसकी उम्र क्या है?

बुजुर्ग महिला की हालत देख कमिश्नर भी हैरान

उधर, बुजुर्ग महिला की उम्र और उनकी हालत देखकर पुलिस कमिश्नर भी हैरान रह गए। बुजुर्ग महिला ने कहा कि उन्हें मोतियाबिंद है, चलने फिरने में भी दिक्कत है… और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस पर पुलिस कमिश्नर ने थानेदार को फटकार लगाते हुए मामले की जांच सीओ को सौंपी है। साथ ही कहा कि जांच के बाद एफआईआर को निरस्त किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ