कार में नहीं पहना हेलमेट! कट गया 1000 रुपये का चालान, पीछे ही पड़ गई नोएडा पुलिस

Car Challan Without Wearing Helmet: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स का चालान 188 किलोमीटर दूर नोएडा में काट दिया गया। इसकी वजह बेहद अजीब थी। शख्स ने कार में हेलमेट नहीं लगा रखा था। जी हां, ऐसे ही एक मामले ने चौंका दिया है।

Car Challan Helmet

Car Challan

विज्ञापन

Car Challan Without Wearing Helmet: क्या आपने कभी कार में हेलमेट पहना है? चौंक गए ना! आप कहेंगे- ऐसा कैसे संभव है, लेकिन नोएडा पुलिस ने एक शख्स का 1000 रुपये का चालान इसलिए काट दिया क्योंकि उसने कार में हेलमेट नहीं पहना था। उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक पत्रकार तुषार सक्सेना ने दावा किया है कि उस पर कार चलाते समय हेलमेट न पहनने के कारण जुर्माना लगाया गया है। पत्रकार ने ये भी कहा कि उसे गलत तरीके से किए गए चालान की शिकायत करने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा पुलिस इस चालान को भरने के लिए उसके पीछे ही पड़ गई है।

हेलमेट न पहनने पर मिल रहे चालान

दरअसल, पिछले कुछ समय से लोगों को कार में हेलमेट न पहनने की वजह से चालान मिल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 9 महीने से पहले तुषार को रामपुर से 188 किलोमीटर दूर गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा जिले की ट्रैफिक पुलिस की ओर से 1,000 रुपये का चालान मिला था।

Advertisment

ईमेल और मैसेज मिला

इस चालान की वजह कार में हेलमेट नहीं पहनना था। शुरू में तो उन्हें लगा कि शायद ट्रैफिक पुलिस की किसी गलती की वजह से ऐसा हुआ होगा। इसलिए उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें एक फॉलो-अप ईमेल और एक मैसेज मिला। जिसमें चालान भरने के बारे में कहा गया।

विज्ञापन

कभी एनसीआर नहीं गए 

तुषार का दावा है कि वह कभी भी एनसीआर में अपनी कार लेकर नहीं गए हैं। इसके बावजूद अगर ऐसा कोई नियम है कि कार के अंदर हेलमेट पहनना अनिवार्य है, तो अधिकारियों को इसे लिखित में देना चाहिए। तुषार ने ये भी कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें कहा है कि अगर चालान नहीं भरा तो कोर्ट में आना होगा। उन्हें उम्मीद है कि नोएडा पुलिस उनके खिलाफ दर्ज केस को रद्द कर देगी।

विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं ऐसे कई मामले

आपको बता दें कि इससे पहले भी कार में हेलमेट न पहनने की वजह से चालान काटने के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के होशियारपुर में एक स्कूल टीचर का बिना हेलमेट के कार चलाने पर 1,000 का चालान काटा था। महिला ने बाद में दावा किया था कि उनके नाम पर किसी भी तरह का टू व्हीलर रजिस्टर्ड नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ