Bulandshahr News: (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग आंदोलन में शामिल रहते थे, वे अब सरकार में शामिल हैं। सत्ता और किसान दोनों में से कोई एक रास्ता चुनना होगा। कुछ लोगों ने रेड कार्पेट का रास्ता चुना। संघर्ष का रास्ता मिट्टी, पत्थर और सत्ता का रास्ता रेड कार्पेट का होता है। टिकैत ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे बड़े लोग हैं। कोई पार्टी और आदमी सत्ता में नहीं होता, तब गांव, गरीब, किसान, आदिवासी बहुत बढ़िया लगते हैं और सरकार खराब। मगर सत्ता में शामिल होते ही आम लोग खराब और सरकार बढ़िया हो जाती है। इसलिए पॉलिटिकल सिस्टम नकली है। सीएम योगी के कठमुल्ला बयान पर टिकैत ने कहा कि संत आदमी को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर कठमुल्ला का इस्तेमाल करना है तो दुबई में जाकर करें।
ये भी पढ़ें- 11 जिलों में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं खरीद सकेगा जमीन, क्यों उत्तराखंड सरकार ने लिया ये फैसला
नेता विपक्ष राहुल गांधी के पूर्व सीएम मायावती पर दिए गए बयान पर टिकैत ने कहा ये सब मामा फूफी के हैं। हरियाणा में कांग्रेस किसी को नहीं घुसने देना चाहती थी। अगर विपक्ष को अपनी जान बचानी है तो जहां जिसकी सत्ता है, वह वहां 80 प्रतिशत सीटों पर लड़ें। बाकी सहयोगी 20 प्रतिशत सीटों पर लड़ें, तभी विपक्ष जिंदा रह सकता है। वरना देश में 5-7 स्टेट इनके पास हैं, वे भी गंवा देंगे। सरकार को बुआई से पहले फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना चाहिए। सरकार के ऐसा करने से किसान अपने हिसाब से फसलों की बुआई का फैसला ले लेगा।
शुगर फैक्ट्रीज अप्रैल माह में बंद हो जाएंगी और अब तक गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। टिकैत ने कहा कि बिना सरकारों की स्पोर्ट के किसान सर्वाइव नहीं कर सकता है। मौजूदा जो सरकार है, ये पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। किसानों को उपज के सही दाम नहीं देगी, कर्ज जरूर देगी, इससे किसानों की जमीन छीनी जाएगी। अब लड़ाई पूंजीवाद और आम आदमी के दरमियान होगी। बजट पर टिकैत ने कहा कि जब सरकार किसानों की फसलों का वाजिब दाम ही नहीं दे रही तो और क्या देगी। MSP की लंबी लड़ाई देश के किसानों ने लड़ी, उन्हें तब कुछ नहीं दिया गया।
विपक्ष को दिखाया जा रहा डर
किसानों का भला कृषि उपज का दाम बढ़ाने और सब्सिडी देने से होगा, ऐसा सरकार नहीं कर रही है। सरकार किसान को 3 लाख के बजाय 5 लाख रुपये का कर्ज दे रही है। रेट ऑफ इंटरेस्ट कम नहीं कर रही है। सरकार व्यापारी का मुनाफा और किसानों का नुकसान चाहती है। सरकार विपक्ष और जनता को डराने का काम कर रही है। विपक्ष सही भूमिका नहीं निभा रहा है। मिशन-2027 पर राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव आते-आते डर दिखाकर विपक्ष के नेताओं को सरकार में शामिल कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines