दिल्ली में बकरी पालन कर रहा था हिस्ट्रीशीटर, 32 साल बाद ऐसे हुई गिरफ्तारी

UP Bulandshahr News : 32 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली में छिपकर बकरी पालन का काम कर रहा था। यह सफलता बुलंदशहर जिले की पुलिस को मिली।

Uttar Pradesh News, UP Police, Uttar Pradesh, Gorakhpur Police, Gorakhpur News, Sex Raket, उत्तर प्रदेश समाचार, यूपी पुलिस, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर पुलिस, गोरखपुर समाचार, सेक्स रैकेट

File Photo

UP Bulandshahr News : यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस ने 32 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। पुलिस से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर दिल्ली में छिपा था और वह वहां बकरी पालन कर रहा था। आइए जानते हैं कि 32 साल बाद कैसे हुई गिरफ्तारी?

विज्ञापन

यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र डकैती के एक केस में सजा काटने के बाद फरार हो गया था। उसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस से बचकर हिस्ट्रीशीटर दिल्ली में बकरी पालन का काम कर रहा था। पुलिस उसकी हर गतिविधि पर लगातार नजर बना रखी थी।

विज्ञापन

ऐसे हुई हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की निगरानी के दौरान पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। साथी की सटीक सूचना के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और उसके ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस ने दिल्ली से हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जानें क्या बोले SSP?

इसे लेकर बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली सिकंदराबाद पुलिस टीम की तारीफ की। उन्होंने टीम को सम्मानित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी बहुत बड़ी कामयाबी है, क्योंकि वह 3 दशकों से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ