बुलंदशहर: कुआं पूजन में जमकर मारपीट और पथराव; महिला डांस की वीडियो पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में कुआं पूजन के दौरान डीजे पर डांस की वीडियो बनाने पर जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bulandshahr News (3)

शाहनवाज चौधरी

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में उस वक्त हंगामा हुआ जब कुआं पूजन के दौरान डीजे पर डांस की वीडियो बनाना शुरू हुआ। दरअसल, कुआं पूजन के दौरान दलित महिला डीजे पर डांस कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने डांस का वीडियो बना लिया, जिसका लोगों ने खूब विरोध किया। इसके बाद उन लड़कों ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। इससे घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला के वीडियो पर बवाल

ये पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र के गांव कौराली का है। गांव के रहने वाले दलित रनपाल के पोते का 26 मार्च को कुआं पूजन था। इसके लिए रनपाल के परिवार और मेहमान पूजा के लिए जा रहे थे। इस दौरान डीजे पर कुछ लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर महिला का वीडियो बना लिया। जब लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो युवकों ने बवाल शुरू कर दिया। कुआं पूजन में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई और उन पर पथराव किया गया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

8 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर गांव के रहने वाले मोइल, फारूख, फरीद, फिरोज, फरदीन, इन्तयाज, फरदीन और फरदीन के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO चोला ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

जारी है दलित उत्पीड़न

दलितों के मांगलिक कार्यक्रम को अमंगलकारी बनाने का प्रयास बुलंदशहर में जारी है। इस घटना से पहले धमरावली गांव में ठाकुरों ने दलितों की बारात पर पथराव और मारपीट की थी। अनूपशहर में दलित महिला सिपाही और दलित पुरुष सिपाही की बारात में भी ठाकुरों ने डीजे तोड़ दूल्हे को घोड़ी से गिरा दिया था। हालांकि पुलिस ने तमाम मामलों में एफआईआर दर्ज की और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। बावजूद इसके जिले में दलित उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ