बुलंदशहर में एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर ऐसा स्टेटस लगाया कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आरोपी ने राफेल, तिरंगा, J-10C जेट और चांद-तारे को मिलाकर एक वीडियो बनाया और उसे व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो को आपत्तिजनक मानते हुए स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शख्स ने लगाया आपत्तिजनक स्टेट्स
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर “Rafael All Parts Available” लिखकर यह वीडियो लगाया था। इस स्टेटस को भड़काऊ और भावनाएं आहत करने वाला मानते हुए लोगों ने अहमदगढ़ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वीडियो की सामग्री सांप्रदायिक भावना भड़काने और एक विशेष समुदाय को उकसाने के उद्देश्य से बनाई गई है। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में कैब ड्राइवर के रूप में कार्यरत है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक राफेल विमान दिखाया गया है, जिस पर भारतीय तिरंगा और “सिंदूर” लिखा हुआ है। इसके बाद J-10C जेट की एंट्री होती है, जिस पर चांद-तारा का चिन्ह लगा हुआ है। इस एडिटेड वीडियो को आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
यह भी पढ़ें : कौन है ISI एजेंट शहजाद? जो ज्योति मल्होत्रा-अरमान के बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के संदर्भ में बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : UP में शुरू हुई विस्टाडोम ट्रेन की क्या है खासियत? छुट्टियों में घूम आएं, बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines