कौन है ISI एजेंट शहजाद? जो ज्योति मल्होत्रा-अरमान के बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार

ISI Agent Shahzad: ISI Agent Shahzad: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आए दिन पाकिस्तान की जासूसी करने के आरोप में लोग गिरफ्तार किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक और ISI एजेंट पकड़ा गया है। ज्योति मल्होत्रा और अरमान के बाद पिछले 48 घंटे में यह तीसरी गिरफ्तारी है।

Shahzad | Pakistani Spy | ISI Agent

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और पाकिस्तानी एजेंट शहजाद गिरफ्तार हुआ है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश ATS ने मुरादाबाद से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप हैं कि वह पिछले कई साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों के संपर्क में है। देश की गोपनीय जानकारियां दुश्मनों को दे रहा है।

विज्ञापन

ISI के हैंडलर्स के जरिए सेना और सरकार की जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचा रहा है। हैंडलर्स से पैसे लेकर देशभर में फैले ISI एजेंट्स तक पहुंचाता है। शहजाद पर यह भी आरोप हैं कि वह उत्तर प्रदेश के कई लोगों को पाकिस्तान भेज चुका है, जो ISI की ट्रेनिंग लेकर आते थे और पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करते थे।

विज्ञापन

कौन है शहजाद?

शहजाद उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी है। वह पाकिस्तान से कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाल, अन्य सामान अवैध तरीके से भारत में लाता था और बेचता था। इस बिजनेस की आड़ में वह पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी भी करता था। ATS लखनऊ में धारा 148 और 152 के तहत शहजाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

ATS ने यह सब बताया

ATS की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, शहजाद पाकिस्तान से माल लाकर भारत में बेचता था। पाकिस्तान आते-जाते वह ISI अधिकारियों से मिला और उनके लिए काम करने लगा। उसके जरिए ISI अपने एजेंट्स को पैसे भिजवाने लगी थी। ISI ने उसे लोगों को पाकिस्तान का जासूस बनाने का काम भी दिया था, जिसके बदले में उसे पैसे मिलते थे।

विज्ञापन

शहजाद जासूसी करने के लिए पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग लेने वालों के लिए वीजा और सिम कार्ड का इंतजाम करता था। शहजाद ही लोगों को लालच देकर जासूसी करने के लिए मनाता था। ISI अधिकारियों से संपर्क करके उनके लिए वीजा और टिकट का इंतजाम करता था। वह लोगों को सड़क, ट्रेन और हवाई मार्ग से पाकिस्तान जाने में मदद कर चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ