प्यार में धोखा मिला तो युवती की काटी गर्दन, देखें शादीशुदा प्रेमिका के 'कातिल' का कबूलनामा

Bulandshahr Girl Murder Case Inside Story: उत्तर प्रदेश में एक आशिक ने प्यार में धोखा मिलने पर महबूबा को मौत के घाट उतार दिया। उसका सिर ही धड़ से अलग कर दिया। मामला बुलंदशहर का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह हत्या कबूल रहा है।

killer

आरोपी आशिक।

Uttar Pradesh Crime News: (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक कब्रिस्तान में युवती की सिरकटी लाश मिली थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। दिल दहला देने वाली वारदात को महिला के प्रेमी ने अंजाम दिया था। प्रेमी का कहना है कि युवती ने उसे प्यार में धोखा दिया। आसमां नाम की युवती के कत्ल में उसके लिव-इन पार्टनर को अरेस्ट किया गया है। युवक ने कैमरे के सामने अपना अपराध कबूलते हुए युवती के परिजनों को धमकी दी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन

आरोपी खुद को बता रहा संजय दत्त का फैन

आरोपी वीडियो में कह रहा है कि वह संजय दत्त का फैन है। उसे प्यार में धोखा मंजूर नहीं है। मृतका आसमां शादीशुदा थी। लेकिन उसके अदनान नामक आरोपी के साथ अवैध संबंध थे। ढाई साल से आसमां उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने लाश मिलने के बाद महिला के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई थी। जिसके बाद आरोपी को दबोचा गया था। अदनान ने बताया कि वह किसी और के साथ भी संबंध बनाने लगी थी। जिसका पता लगने पर उसने आसमां का गला काट दिया। शव को कब्रिस्तान में फेंक दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो में आरोपी कह रहा है कि आसमां उसकी ढाई साल से कमाई खा रही थी। उसने उसे प्यार में धोखा दिया। जिसके बाद उसने गला रेत दिया। धोखे की यही सजा होती है। अदनान कहता है कि वह संजय दत्त का फैन है। उसने अपना नाम बल्लू बताते हुए कहा कि धोखा बर्दाश्त नहीं है। इसके बात वह बेखौफ होकर कहता है कि उसका एनकाउंटर तब होगा, जब 10 मर्डर करेगा। जिसको बदला लेना है, उससे ले। मेरे घरवालों को कोई दिक्कत हुई, तो पूरे घर को बम से उड़ा दूंगा। अगर मेरे घरवालों पर किसी ने अंगुली उठाई, तो काट डालूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ