Bulandshahr Cylinder Explosion: (शाहनवाज चौधरी) उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक घर में सिलेंडर फटने की घटना से 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर शटरिंग का कारोबार करने वाले रियाजुद्दीन के घर फटा। सूचना पर एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव में जुटी हैं। फिलहाल जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। हादसा सिकंदराबाद के आशापुरी काॅलोनी में हुआ।
हादसे पर डीएम सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शटरिंग का काम करने वाले रियाजुद्दीन का घर सिलेंडर फटने के बाद ढह गया। परिवार में 17-18 लोग रह रहे थे। 8 घायलों को हाॅस्पिटल भेजा गया है। डीएम ने बताया कि जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय घर में 18-19 लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड, पुलिस, नगर निगम, मेडिकल और एनडीआरएफ की टीम मौके पर थी। सीएम ने घटना का संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ेंः भीषण ट्रेन हादसा! एक पटरी पर आमने-सामने 2 रेलगाड़ियां आपस में भिड़ीं, पैसेंजरों में मची चीख पुकार
मौके पर पहुंचे डीएम ने बताई ये बात
डीएम सीपी सिंह ने कहा कि 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। एक की हालत गंभीर थी, ऐसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर जांच की जा रही है कि यह रसोई गैस का सिलेंडर था या ऑक्सीजन सिलेंडर था। मौके पर एनडीआरएफ, नगरपालिका और प्रशासन की टीम मौजूद है।
लखनऊ में भी हुआ था हादसा
कुछ महीने पहले इस प्रकार का हादसा राजधानी लखनऊ में भी हुआ था। यहां पर कुछ लोग चाय बना रहे थे, उस वक्त सिलेंडर फट गया, इसके बाद आसपास बैठे लोग जान बचाकर भाग गए थे। ब्लास्ट होने के बाद कुछ लोगों ने घर में लगी पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिश की थी। शख्स ने पानी की बाल्टी सिलेंडर पर फेंक दी थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: क्या INDIA में तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? कांग्रेस CEC की बैठक में इतने नामों पर लगी मुहर
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
44 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines