Budaun Double Murder Incident Latest Update: यूपी के बदायूं जिले में एक सैलून संचालक ने दो भाइयों को बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। उसने तीसरे भाई की भी हत्या करनी चाही, लेकिन इसमें वह असफल रहा। अब जिंदा बचे बच्चे ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है।
‘मुझे नहीं पता, भाइयों को क्यों मारा’
डबल मर्डर केस के प्रत्यक्षदर्शी बच्चे ने बताया कि वे लोग मुझे भी मारना चाहते थे, लेकिन मैं बच निकला। उसने बताया कि सैलून का आदमी घर पर आया था। वह मेरे भाइयों को ऊपर ले गया और उनकी हत्या कर दी, लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने उन्हें क्यों मारा।
‘मुझ पर भी चाकू से हमले की कोशिश’
बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने मुझ पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मैंने उसका चाकू छीन लिया। उसे धक्का दिया और नीचे भाग गया। मेरे हाथ और सिर में चोटें आईं हैं। दो लोग (आरोपी) यहां आए थे।
मृतक बच्चों के पिता ने क्या कहा?
मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि मैं आरोपी के एनकाउंटर से अनभिज्ञ हूं। वे भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मैं बाहर रहता हूं। मेरी आरोपियों से पहले कोई बातचीत नहीं हुई थी। हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
डबल मर्डर केस के बाद बदायूं में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों ने सुबह शहर में फ्लैग मार्च भी किया।
यह भी पढ़ें: ‘बच्चों को मारकर खून पिया’; बदायूं हत्याकांड के पीड़ितों का खौफनाक दावा, जानें क्या है जादू-टोने का सच
घर में घुसकर बच्चों की हत्या
बता दें कि मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में 19 मार्च को दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी। आरोपी सैलून संचालक साजिद और जावेद हैं। साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि जावेद अभी फरार चल रहा है।
https://twitter.com/RoopDarak/status/1770141055473922554
बाइक से बच्चों के घर पहुंचे थे साजिद और जावेद
मिली जानकारी के मुताबिक, साजिद और जावेद बाइक से बच्चों के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने छत पर दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि तीसरे बच्चे को मारने की कोशिश की। हालांकि, वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। बाद में, पुलिस ने साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया। जावेद की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: Budaun Double Murder का आरोपी साजिद कौन? जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
10 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
15 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
15 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines