---विज्ञापन---

‘बच्चों को मारकर पिया खून’; बदायूं हत्याकांड के पीड़ितों का खौफनाक दावा, क्या है जादू-टोने का सच?

Budaun Double Murder Case: बदायूं से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सैलून में काम करने वाले एक शख्स ने दो नाबालिग बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

---विज्ञापन---

Budaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो नाबालिग बच्चों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक बच्चों के परिजनों ने इस घटना को जादू-टोने से जोड़ते हुए कहा कि मुख्य आरोपी साजिद ने बच्चों को मारकर उनका खून भी पिया था। उसके मुंह पर मांस के लोथड़े लगे हुए थे।

गला रेतकर बच्चों को उतारा मौत के घाट

बता दें कि बदायूं में मंगलवार यानी 19 मार्च को दो भाइयों की हत्या होने से हड़कंप मच गया। उन्हें हेयर ड्रेसर का काम करने वाले साजिद ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। उसने बच्चों के घर पर जाकर इस घटना को अंजाम दिया। उस समय दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे।

---विज्ञापन---

मौक पर भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल, घटना के बाद मंडी समिति के पास बाबा कॉलोनी में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।  बताया जाता है कि साजिद का बच्चों के माता-पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय लोगों ने मामले को शांत कर दिया, लेकिन मंगलवार को वह बच्चों के घर में घुसा और कुल्हाड़ी से उन्हे मार डाला।

---विज्ञापन---

यह खबर भी पढ़ें: नाबालिग भाइयों का कत्ल करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, यूपी के बदायूं में तनाव

---विज्ञापन---

पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

बता दें, जिन बच्चों को मौत के घाट उतारा गया, उनके नाम आयुष (1 4) और हनी (6) है। फिलहाल, एक आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी।

https://twitter.com/RoopDarak/status/1770141055473922554?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1770141055473922554%7Ctwgr%5E6e1547111bed95adb5b3a55abc9f6f3748dffedc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fbadaun-civil-line-encounter-of-minor-brother-murder-accused%2F633307%2F

---विज्ञापन---

बदायूं डबल मर्डर केस में एसएसपी ने क्या कहा?

बदायूं डबल मर्डर केस में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का बयान सामने आया है।  उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था।  उसका घर में आना-जाना भी था। कल शाम साढ़े 7 बजे वह घर के अंदर गया।  उस समय छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे। उसने उन पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी साजिद

एसएसपी ने कहा कि साजिद जब जाने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी बच्चे ने क्या कहा?

डबल मर्डर केस में बाल-बाल बचे मृतक बच्चों के नाबालिग भाई, जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी है, ने कहा कि सैलून का आदमी यहां आया था। वह मेरे भाइयों को ऊपर ले गया, मुझे नहीं पता कि उसने उन्हें क्यों मारा। उसने मुझ पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मैंने उसका चाकू छीन लिया, उसे धक्का दिया और नीचे भाग गया। मेरे हाथ और सिर में चोटें आईं हैं। दो लोग (आरोपी) यहां आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में एक घर से उठी तीन अर्थियां, बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने घर में लगाई आग; जिंदा जले सास-ससुर

First published on: Mar 20, 2024 09:40 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola