हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ब्रेक फेल या स्पीड का शौक... दिल दहला देगा हादसे का ये Video

विज्ञापन

Watch Video: दुर्घटना से देर भली… ये लाइन आपने हर एक्सप्रेसवे, हाईवे और हादसा प्रभावित मार्गों पर जरूर लिखा देखा होगा। ये बात ऐसे ही नहीं लिखी जाती है। इन लाइनों को साबित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो भी ऐसा है कि रूह कंपा देगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में हादसे से पीड़ित तीन युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक हादसा राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर इलाके के सौभाग्य मैरिज होम के सामने हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि एक बाइक पर तीन युवक काफी तेज रफ्तार में आ रहे हैं। एक मोड़ आते ही बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद बाइक सड़क पर लगे पोल को तोड़ती हुई मैरिज होम की दीवार में घुस जाती है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1690909332144332800

आठ सेकेंड के वीडियो को देख सहमे लोग

आठ सेकेंड के वीडियो को देखकर ही हादसे की वीभत्सता को समझा जा सकता है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की हालत काफी गंभीर है। तीनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा पलक झपकते ही हो गया। इसके कारण तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि अभी बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बाइक के ब्रेक फेल थे या फिर हाई स्पीड में होने के कारण बाइक बेकाबू हो गई थी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें