BJP New Strategy For Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में सिर्फ 33 सीटें जीत पाई, जिसे सबसे बड़ी हार के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में भाजपा हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन और कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव करने की रणनीति बनाई है। भाजपा दोहरी रणनीति बनाकर उत्तर प्रदेश में संगठन को फिर से मजबूत करेगी।
इसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। दूसरी ओर संगठन को मजबूत और अधिक मजबूत बनाने के लिए इसमें बदलाव किए जाएंगे। भाजपा नए सिरे से रणनीति बनाएगी, ताकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन जैसे मुखर विपक्ष का मुकाबला करने के लिए अपना पक्ष आक्रामक किया जा सके।
यह भी पढ़ें:10 करोड़ का नोटिस आया तो RSS नेता ने दी सफाई, कहा- अमित मालवीय को हनीट्रैप से बचाना था
योगी के मंत्रियों का आकलन किया जाएगा
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता केंद्र में नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार द्वारा निर्धारित किए गए 100 दिन के एजेंडे को पूरा करना है। राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार की स्कीमों और प्रोजेक्टों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। मुख्यमंत्री योगी ने पिछले हफ्ते मंत्रियों-अधिकारियों की बैठक बुलाकर इसकी शुरुआत की थी, लेकिन भाजपा हाईकमान पार्टी संगठन और सरकार के बीच को-ऑर्डिनेशन को और ज्यादा मजबूत करने पर फोकस करेगा, ताकि और अच्छा अच्छे तरीके से लोगों से जुड़ा जा सकते। योगी सरकार के मंत्रियों की प्रभावशीलता का भी बारीकी से आकलन किया जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री अपने क्षेत्र की जनता पर प्रभाव डालने में विफल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Modi 3.0 की राह चुनौतियों-कांटों भरी; 8 मुद्दों पर टकराव के आसार, नीतीश-नायडू के पलटने का डर
UP में प्रदर्शन की गहन समीक्षा भी होगी
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, संगठनात्मक बदलावों से भी इनकार नहीं किया जा सकता। भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा तब तक काम करेंगे, जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता। इस बीच उत्तर प्रदेश में आवश्यक संगठनात्मक बदलाव किए जा सकते हैं। पिछले साल भाजपा ने जिला और क्षेत्रीय स्तर पर बदलाव किए थे।
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को स्टेट यूनिट का अध्यक्ष बनाया था, जिससे संकेत मिले की भाजपा का फोकस जाट समुदाय पर ज्यादा है, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले। ऐसे में पार्टी जल्द ही इतनी सारी सीटों पर हार और वोट शेयर में भारी गिरावट के कारणों का पता लगाने के लिए अपने प्रदर्शन की गहन समीक्षा करेगी। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों के पदचिह्नों का फिर से आकलन करने की भी योजना बना रही है।
यह भी पढ़ें:वो 5 BJP मंत्री, जो चुनाव तो जीते पर कैबिनेट में शामिल नहीं, रवनीत बिट्टू हारकर भी बनेंगे Minister
जो सहयोगी दल नहीं दिखा पाए, उन पर रहेगी नजर
भाजपा की सहयोगी पार्टी SBSP के अरविंद राजभर को घोसी में सपा के राजीव राय ने 1.60 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है। NISHAD पार्टी के प्रमुख संजय निशाद के बेटे प्रवीण निषाद, SP के पप्पू निषाद से 92000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रवीण संत कबीर नगर से मौजूदा सांसद थे। अपना दल (एस) उम्मीद के मुताबिक, कुर्मी वोट बैंक को मजबूत करने में मदद नहीं कर सका।
जयंत चौधरी को मौका देने का खास मकसद
सूत्रों के मुताबिक, रालोद का भी यही हाल था, जो मुजफ्फरनगर सहित कुछ जाट बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में हार को टाल नहीं सका। हार ने स्पष्ट रूप से OBC वोट बैंक को भाजपा से दूर किया है। बावजूद इसके पार्टी ने अपने सहयोगियों को समर्थन दिया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उसके बाहर कुर्मी और जाट समुदायों तक पहुंचने के लिए जयंत चौधरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया, लेकिन भविष्य में उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन में बड़े बदलाव किए जाने की योजना है।
यह भी पढ़ें:UP के वो 10 नेता, जिनका राजनीतिक करियर खत्म; एक का भविष्य अश्लील वीडियो ने किया चौपट
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines