---विज्ञापन---

वो 5 BJP मंत्री, जो चुनाव तो जीते पर कैबिनेट में शामिल नहीं, रवनीत बिट्टू हारकर भी बनेंगे Minister

Modi Cabinet 3.0 Anurag Thakur: नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में 5 नेताओं को चुनाव जीतने के बाद भी जगह नहीं मिली, लेकिन एक नेता चुनाव हारकर भी मंत्री बन गए। इस बार मोदी सरकार से कई दिग्गज नेताओं का पत्ता कट हो गया, जिनमें स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है।

BJP Leaders Won Election Lost Minister Post: नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। देश में लगातार तीसरी बार BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार बनने जा रही है। देश को 543 सांसद मिल चुके हैं और आज 18वीं लोकसभा का गठन हो जाएगा। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरे फाइनल हो चुके हैं। उन्हें PMO से फोन भी जा चुका। सभी की नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा भी हो चुकी। इस बार मोदी सरकार की खास बात यह रहेगी कि इसमें ज्यादातर चेहरे नए रहेंगे। वहीं इस बार वे चेहरे नदारद नजर आएंगे, जो पिछले 2 कार्यकाल में दिख रहे थे।

इनमें भाजपा के अपने कई कद्दावर नेता शामिल हैं। इनमें से भी 5 नेता ऐसे हैं, जो मोदी 2.0 मेंं मंत्री थे। इस बार लोकसभा चुनाव भी जीते, फिर भी मोदी की तीसरी कैबिनेट में शामिल नहीं हो पाए। वहीं एक चेहरा ऐसा है, जो चुनाव के बीच भाजपा का हिस्सा मिला। भाजपा जॉइन करते ही चुनाव टिकट मिला, हालांकि वे चुनाव हार गए, लेकिन फिर भी उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिल रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:2 मुख्यमंत्री, एक ने कहा आतंकी, दूसरे ने छोड़ा साथ; Modi 3.0 में दोनों ने नरेंद्र मोदी से मिलाया हाथ

नेता जिन्हें चुनाव जीतने के बाद भी मंत्री पद नहीं मिला

सबसे पहले बात करते हैं, उन नेताओं की जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 जीता, फिर भी उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इनमें सबसे बड़ा नाम अनुराग ठाकुर का है। अनुराग ठाकुर ने मोदी 2.0 में खेल मंत्रालय संभाल रहे थे। इस बार भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से बहुत बड़ी बढ़त के साथ चुनाव जीता है, बावजूद इसके उन्हों मोदी सरकार में इस बार मंत्री पद नहीं दिया गया। हालांकि उन्हें मंत्री नहीं बनाए जाने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल उनके मंत्री बनने के आसार नहीं हैं।

---विज्ञापन---

दूसरा नाम अजय भट्ट का है, जिन्होंने उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। अजय भट्ट ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी को 334548 वोटों से हराया है, बावजूद इसके उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। तीसरा नाम नारायण राणे का है, जिन्होंने महाराष्ट्र की रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने शिवसेना (UBT) के कैंडिडेट को हराया और वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, बावजूद इसके उनका पत्ता कट गया। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली।

राजस्थान में अलवर से चुनाव जीतकर सांसद बने भूपेंद्र यादव भी मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए हैं, जबकि भूपेंद्र यादव मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वन एवं पर्यावण मंत्री थे। इनके अलावा गुजरात के राजकोट से चुनाव जीतने वाले पुरुषोत्तमभाई रुपाला को भी मोदी की तीसरी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, जबकि वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी ने बड़ा संकल्प लिया…NEET के बहाने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, देखें स्पेशल रिपोर्ट

चुनाव हारने वाले रवनीत बिट्ट बनेंगे राज्यमंत्री

मोदी कैबिनेट में जहां पुराने चेहरों का पत्ता काटा गया और नए चेहरों को जगह दी गई। वहीं एक ऐसे चेहरे को जगह मिली है, जो पहली बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। वे चुनाव हार गए, फिर भी उन्हें राज्य मंत्री बनाया जा रहा है। जी हां, इनका नाम रवनीत बिट्टू है। पंजाब में भाजपा ने इस बार एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती। पंजाब से भाजपा का कोई राज्यसभा सांसद भी नहीं है। रवनीत बिट्टू ने चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा जॉइन कर थी। चुनाव टिकट मिला, लेकिन वे लुधियाना से चुनाव हार गए।

---विज्ञापन---

इसके बावजूद नरेंद्र मोदी ने उन्हें राज्य मंत्री का पद देकर कैबिनेट में शामिल किया है। रवनीत बिट्टू ने खुद इसकी पुष्टि की और नरेंद्र मोदी व भाजपा का आभार भी जताया। इससे पहले भी भाजपा इस तरह कर चुकी है। 2014 में अरुण जेटली अमृतसर से लोकसभा चुनाव हार गए थे, इसके बावजूद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया और मोदी कैबिनेट में वित्त मंत्री का पद दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में हरदीप पुरी अमृतसर से हार गए थे, इसके बावजूद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाकर गया और मोदी सरकार में उड्डयन मंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री पद की शपथ कैसे ली जाती है? नरेंद्र मोदी क्या बोलेंगे शपथ में, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2024 03:20 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola