Up Assembly Election 2027: लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी की करारी हार के बाद अब पार्टी अपनों के निशाने पर आ गई है। जौनपुर के बदलापुर से विधानसभा से विधायक रमेश मिश्रा ने यूपी में 2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनने को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व ने सख्त निर्णय नहीं लिए तो पार्टी को चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ सकती है। इसके बाद उनके इस बयान पर जमकर बयानबाजी हो रही है। विपक्ष ने उनके इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
अब खबर है कि भाजपा विधायक एक बार फिर वीडियो के जरिए अपने इस बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। सपा के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ दें। यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी और हमारी सरकार को आने से कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास को लेकर हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।
जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव जीता
भाजपा विधायक सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान खत्म करने और आरक्षण की बात करके जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव जीता है। सपा और कांग्रेस के लोग जनता को कितना भी बरगला दे इस बार वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। 2027 में प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि 2027 में बीजेपी सरकार को आने से कोई रोक नहीं पाएगा।
ये भी पढ़ेंः ‘UP में 2027 में नहीं बनेगी भाजपा सरकार…’ BJP विधायक के दावे से मची खलबली, Video
किसी षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं विधायकों के बयान
सूत्रों की मानें तो पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस प्रकार के बयान किसी षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं है। पार्टी ये मानकर चल रही है कि यह सब कुछ प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी ने अपने स्तर पर इसको लेकर गोपनीय जांच शुरू कर दी है। पार्टी यह पता लगा रही है कि इस प्रकार के बयानों के पीछे किसका हाथ है। पार्टी आलाकमान विधायकों के इस प्रकार के बयान को लेकर अहसज है। इसके साथ ही पार्टी अभी भी लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन कर रही है।
ये भी पढ़ेंः श्रीराम के बाद बद्रीनाथ BJP से नाराज! आखिर क्यों INDIA गठबंधन को मिला ‘आशीर्वाद’?
संबंधित खबरें
केरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
9 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
14 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
16 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
19 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines