Uttar Pradesh News: (मानस श्रीवास्तव, लखनऊ) बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम की एक क्लिप हाल ही में वायरल हुई थी। अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संगीत सोम कहते दिख रहे हैं कि अगर अफसर ठीक से काम नहीं करेंगे और कानून की पालना नहीं होगी तो वे उनकी पब्लिक के जूतों से पिटाई करवाएंगे। संगीत सोम को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता है। हालांकि वीडियो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता। संगीत सोम अपने वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर भी टिप्पणी करते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक-दो को छोड़कर सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए हैं।
यह भी पढ़ें:रील के चक्कर में ये कैसा पागलपन! 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़ा युवक, पुशअप करते वीडियो वायरल
वीडियो में संगीत सोम कहते दिख रहे हैं कि हां, उन्होंने ही अधिकारी को धमकाया था। वीडियो में उनकी ही आवाज है। लेकिन मुझे लगता है कि उसे कम धमकाया था। अफसर अगर काम नहीं करेंगे तो उनको मैं पब्लिक के जूते से पिटवाऊंगा। माना जा रहा है कि वीडियो गन्ना समिति के चुनाव से जुड़ा है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आरोप है कि संगीत सोम ने एआर को फोन किया और ऑफिस से उठवा देने की धमकी दी। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक तौर पर प्रदेश में काफी बवाल मचा था। इसके बाद अब जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें संगीत सोम अधिकारी को जूते से पिटवाने की बात बोलते नजर आ रहे हैं।
पूर्व विधायक की धमकी वाली क्लिप को लेकर सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा था। रविवार को उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें लिखा था कि बीजेपी के नेता की धमकी और अभद्र भाषा किससे प्रेरित है? कहने की शायद जरूरत नहीं है। जैसा जिसका होता हमजोली, वैसी उसकी होती बोली।
यह भी पढ़ें:दो दिन में दो बार गोलियों से गूंजा बिहार का ये जिला, अब राह चलते शख्स को मारी गोली; क्या थी वजह?
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines