हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'सीने पर तानी पिस्तौल और दाग दी गोली'; BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

UP Jaunpur BJP Leader Murder: भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन्हें रोककर 3 गोलियां मारीं।

विज्ञापन
प्रमोद कुमार यादव, जिनकी दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

UP Jaunpur BJP Leader Murder (नीतीश कुमार, जौनपुर): उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात थाना सिकरारा क्षेत्र के तहत आने वाले बोधापुर गांव में अंजाम दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। हत्या बाइक सवार 2 बदमाशों ने की है। SP अजय पाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। मृतक के छोटे भाई श्रवण यादव की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

शादी का कार्ड देने के बहाने रुकवाई कार

मृतक के छोटे भाई श्रवण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रमोद यादव अपनी क्रेटा कार से जौनपुर शहर जाने के लिए निकले थे। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बाइक सवार 2 लड़कों ने उनकी कार रुकवाई। शादी का कार्ड देने के बहाने कार का शीशा नीचे कराया और सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन

आरोपियों ने करीब 7 से 8 गोलियां चलाईं, जिनमें से 6 गोलियां प्रमोद यादव को लगीं। 4 गोलियां पेट में, एक गोली कंधे पर एक गोली जांघ में लगी। वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी! घर से उठाकर हवस बुझाई, कुल्हाड़ी मारकर हत्या करके दफनाई लाश 

विज्ञापन

रेकी करके हत्या किए जाने का शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व योजना के अनुसार रेकी करके भाजपा नेता की हत्या की गई है। क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रमोद कुमार को बाइक सवार 2 बदमाशों ने रोका था, जिन्हें दूर खड़े एक शख्स ने इशारा करके कुछ बताया था। फरार होते समय वह तीसरा शख्स भी आरोपियों के साथ बाइक पर बैठ कर भागा था।

लड़ा था विधानसभा चुनाव 2012

बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव ने मल्हनी विधानसभा से 2012 का चुनाव लड़ा था। उनके विरोध में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पूर्व पत्नी जागृति सिंह खड़ी थीं। चुनाव समाजवादी पार्टी के पारसनाथ यादव ने जीता था।
जागृति सिंह दूसरे नंबर पर और प्रमोद यादव तीसरे नंबर पर रही थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Fake Medicines Racket: दिल्ली पुलिस ने 10 सप्लायर दबोचे, 1.10 करोड़ की नकली दवाइयां मिली थीं छापेमारी में

पिता का भी हुआ था मर्डर

बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव के पिता राजबली यादव का भी 35 साल पहले मर्डर हुआ था। राजबली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola