7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी! घर से उठाकर हवस बुझाई, कुल्हाड़ी मारकर हत्या करके दफनाई लाश

MP Chhindwara Child Rape Murder: बच्ची को देखकर नियत खराब हुई। उसके साथ रेप किया और हत्या करके लाश शमशान घाट में दफना दी। क्योंकि मृतका का रिश्तेदार था तो पुलिस की शक की सुई उस पर घूमी। सख्ती से पूछताछ की तो वारदात कबूल करके लाश रिकवर करा दी। आरोपी के खिलाफ बच्ची के परिजनों में आक्रोश है।

Rape Molestation Sexual Assault

Rape Molestation Sexual Assault

MP Girl Child Rape Murder Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची के दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया है। रिश्तेदार बुआ की बेटी को देखकर युवक की नियत डोल गई। वह उसे बहलाकर घर से साथ ले गया। सुनसान जगह लेकर जाकर हवस बुझाई। फिर कुल्हाड़ी मारकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

लाश किसी के हाथ न लग जाए, सोचकर उसने शमशान घाट में बच्ची की लाश दफना दी, लेकिन बच्ची की तलाश कर रही पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी पर शक हुआ और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर ली है। उसके साथ रेप और मर्डर की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पहले गला दबाया, फिर कुल्हाड़ी से काटा

घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान धानाखेड़ा निवासी 19 वर्षीय सोनू पंद्राम के रूप में हुई है। SDPO कृष्ण कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी को उसके परिवार ने गलत संगत के चलते काम करने के लिए तमिलनाडु भेजा था, लेकिन वह मजदूरी छोड़कर गांव आ गया था।

विज्ञापन

मंगलवार को वह किसी काम से जुन्नारदेव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां गया। बुआ गन्ने की कटाई करने के लिए खेतों में चली गई तो वह बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ रेप किया। रोने-चिल्लाने पर उसने बच्ची का गला दबा दिया। जब वह बेहोश हो गई तो कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। रात में शव को शमशान में दफना दिया।

विज्ञापन

घर जाने की जिद करने पर पकड़ा गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की बुआ घर आई तो उसे बेटी नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दी गई। रातभर परिजन और पुलिस लापता बच्ची को तलाशते रहे। इस बीच सोनू घर जाने की जिद करने लगा तो पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सोनू से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। वहीं बच्ची के परिजनों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश है। वे पुलिस से उन्हें सौंपने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ