Milkipur by-election: बीजेपी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चंद्रभान पासवान को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले बाबा गोरखनाथ समेत आधा दर्जन उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा था। चंद्रभान 15 जनवरी को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं आठ फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की प्रकिया शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है। 17 जनवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि है।
बता दें कि पासी समाज बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में वोट बैंक साधने के लिए बीजेपी ने पासी समाज से प्रत्याशी उतारा है। इससे पहले भोला पासवान और परिवहन विभाग के उपायुक्त सुरेंद्र कुमार के भी चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।
मिल्कीपुर में 3.23 लाख मतदाता है। इनमें से 1 लाख से ज्यादा दलित वोटर्स हैं। दलितों में भी करीब 57 हजार वोटर्स पासी समुदाय से हैं। पिछले चुनाव में पार्टी ने पासी समुदाय के प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया था, इस कारण पार्टी चुनाव हार गई थी। वोट बैंक के कारण ही बीजेपी से पासी समाज के चंद्रभान को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः लॉ स्टूडेंट सुसाइड केस में कई खुलासे, गर्लफ्रेंड को मिली जमानत, जानिए मौत से पहले क्या-क्या हुआ?
जानें मिल्कीपुर का जातीय समीकरण
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी और सपा में सीधा मुकाबला है। बसपा ने उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जबकि कांग्रेस ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर से विधायक भी रहे हैं। इस सीट पर 30 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता भी है। इसके अलावा 30 हजार यादव वोट भी है। सपा यादव, दलितों और मुस्लिमों को साधने के लिए अजीत प्रसाद को उतारा है।
ये भी पढ़ेंः मकर संक्रांति पर यूपी में बारिश, बिहार के 30 जिलों में कोहरा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
12 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
12 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
14 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
15 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines