---विज्ञापन---

मकर संक्रांति पर यूपी में बारिश, बिहार के 30 जिलों में कोहरा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी में भी आज से बारिश देखने को मिल सकती है। जानिए आज दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में इस समय मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते दिन मौसम विभाग ने बिहार में यलो अलर्ट जारी किया था। वहीं, आज राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की जा रही है। इसके अलावा, यूपी के कुछ इलाकों में आने वाले दो दिनों में बारिश होने की भी संभावना है। दोनों राज्यों में बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

आज देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर बिहार में कई इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इन दिनों में कई जगह पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, आज दिन में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा। दिन में सूरज निकलने के बाद गुनगुनी धूप का एहसास होगा।

---विज्ञापन---

इन जिलों में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग ने बिहार के 30 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मधुबनी, सिवान, मुजफ्फरपुर, अररिया, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा,  मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, नालन्दा, खगरिया, कटिहार, रोहतास, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर और औरंगाबाद का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में बारिश

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कोहरे के साथ सर्द हवाएं भी चल रही हैं। जिसकी वजह से कई जिलों में पारा तेजी से लुढ़का है। एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी के जिन जिलों में 14 जनवरी को बारिश हो सकती है उसमें झांसी, जालौन, महोबा, बांदा, हरदोई, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर और मथुरा का नाम शामिल है।

इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा 

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर जारी है, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मेरठ, शामली और अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी के 16 जिलों में बारिश, बिहार में यलो अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

First published on: Jan 14, 2025 07:26 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola