---विज्ञापन---

लॉ स्टूडेंट सुसाइड केस में कई खुलासे, गर्लफ्रेंड को मिली जमानत, जानिए मौत से पहले क्या-क्या हुआ?

Noida Suicide Case: एलएलबी स्टूडेंट तापस ने पार्टी के दौरान बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने तापस की एक्स गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। जानिए मरने से पहले तापस और एक्स गर्लफ्रेंड के बीच क्या हुआ था।

---विज्ञापन---

Noida Suicide Case: नोएडा में एमिटी में एलएलबी की पढ़ाई करने वाले तापस (23) ने अचानक आत्महत्या कर ली। तापस की मौत सेक्टर 99 में एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरने से हुई। इस दौरान वहां पर तापस कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इस मामले में जांच की जा रही है, इसी बीच पुलिस ने तापस की एक्स गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  दोनों ने बताया कि तापस का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले लॉ स्टूडेंट की एक्स गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसे कोर्ट में जमानत मिल गई। जांच में पता चला है कि तापस का उसकी इस दोस्त से झगड़ा हुआ था, क्योंकि उसने सुलह करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि तापस के दोस्तों ने उसकी एक्स गर्लफ्रेंड को उसके साथ सुलह करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस दलील पर कोर्ट ने कहा कि यह आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं था, जिसके साथ ही लड़की को जमीनत दे दी गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मौत के बाद क्या होता है…’, गूगल पर किया सर्च और 9वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली

दोस्तों ने लड़की को सुलह करने बुलाया था

तापस और उसकी एक्स गर्लफ्रेंड दोनों ही एमिटी यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। दोनों रिश्ता शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही साथ रहने लगे। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद लड़की ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। तापस सुलह करना चाहता था, लेकिन लड़की नहीं चाहती थी। इसी बीच शनिवार को तापस नोएडा सेक्टर 99 में अपने दोस्तों के पास गया।

---विज्ञापन---

तापस के दोस्तों ने उसकी इस लड़की को भी फोन करके बुलाया था, ताकि दोनों का झगड़ा खत्म कराया जा सके। वह पार्टी में आई, लेकिन उसने कहा कि वह तापस के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती। जांच में पता चला है कि इसी बात से परेशान होकर तापस ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें: पत्नी के सामने किराएदार से संबंध बनाता था, इटावा के इंजीनियर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2025 11:53 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola