Bijnor Shivani Deepak Case: मेरठ का सौरभ मर्डर केस सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच बिजनौर से एक ऐसा केस सामने आया है जिसने हड़कंप मचा दिया है। बिजनौर की शिवानी को मेरठ की मुस्कान से 4 कदम आगे निकली और सरकारी नौकरी के लालच में सोते हुए पति दीपक का गला दबा उसे हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि दीपक की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। इस केस में भी बॉयफ्रेंड वाला एंगल सामने आया है जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।
शिवानी और दीपक की थी लव मैरिज
कहीं न कहीं ये मामला मुस्कान, सौरभ और साहिल वाले से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। शिवानी ने भी दीपक से रेलवे में सरकारी नौकरी लगने के बाद लव मैरिज की थी, लेकिन उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा था। शिवानी ने षड़यंत्र रचा कि वो दीपक की हत्या कर देगी और उसे हार्ट अटैक में तब्दील कर देगी। इसके बाद उसे आश्रित के तौर पर रेलवे में नौकरी मिल जाएगी और वो अपने प्रेमी से साथ आगे की जिंदगी बिताएगी।
यह भी पढ़ें: रिश्ते पर तमाचा, भतीजी का पति बना चाचा, MP में घरवालों ने कैसे कबूला रिश्ता?
धरा रह गया शिवानी का प्लान
शिवानी ने प्लान तो अच्छा बनाया था और सोते हुए दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी। मगर उसका प्लान तब धरा का धरा रह गया जब दीपक का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें खुलासा हो गया कि दीपक की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। बता दें कि दीपक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था, पिता की मौत के बाद उस पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। नौकरी लगने के बाद दीपक और शिवानी के बीच प्रेम प्रसंग चला और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शिवानी ने ससुराल वालों के साथ रहने से इंकार कर दिया ऐसे में वो किराए के मकान में रहने लगे।
कहां है शिवानी का प्रेमी
शिवानी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए और सरकारी नौकरी पाने के लिए दीपक की हत्या कर दी। मगर उसकी करतूतों का पर्दाफाश हो गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवानी का किसी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से उसने दीपक की हत्या की। अब पुलिस शिवानी के प्रेमी की तलाश कर रही है, क्योंकि उसने अभी तक अपने प्रेमी के बारे में कुछ नहीं बोला है।
यह भी पढ़ें: एलियन एनिमीज एक्ट क्या? जो ट्रंप को देता है ‘सुप्रीम’ पावर, व्हाइट हाउस की जीत
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
7 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines