रिश्ते पर तमाचा, भतीजी का पति बना चाचा, MP में घरवालों ने कैसे कबूला रिश्ता?

मध्य प्रदेश के डबरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां चाचा और भतीजी ने प्रेम विवाह किया। जानें कैसे शुरू हुआ यह रिश्ता और परिवार ने इसे आखिरकार कैसे स्वीकार किया।

Inter-family marriage controversy

Inter-family marriage controversy

Uncle Niece Marriage MP Case: चाचा भतीजी का रिश्ता पिता और बेटी के समान होता है, लेकिन मध्य प्रदेश के डबरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। वहां चाचा का दिल अपनी भतीजी पर आ गया, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। ये चौंकाने वाली बात जैसे ही परिवार वालों को पता लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बात पर विवाद हुआ तो चाचा-भतीजी ने घर से भागकर शादी कर ली। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

चाचा को भतीजी से हुआ प्यार

एक तरफ तो चाचा को पिता के समान माना जाता है वहीं दूसरी तरफ चाचा और भतीजी का एक दूसरे पर दिल आ गया। उनके प्रेम संबंधों के बारे में जानकर परिवार वाले और गांव वाले हैरान हो गए। किसी को इस बात पर तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने लड़की और उसके चाचा को समझाने की कोशिश की जिसका कुछ फायदा नहीं हुआ।

चाचा-भतीजी ने घर से भाग की शादी

दरअसरल भितरवार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शिवपुरी जिले के रामनगर निवासी अवनीश कुशवाह के साथ दो साल से प्रेम संबंध में थी। इस बात को लेकर घर में विवाद हो गया। बढ़ते विवाद को देख दोनों 30 मार्च को अपने परिजनों को बताए बिना भाग गए थे। युवती के परिजनों ने जब पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

लड़की ने पुलिस को बालिग होने का दिया सबूत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दंपत्ति गुरुवार 3 अप्रैल को वापस लौटे और सीधे भितरवार थाने पहुंचे। वहां उन्होंने बालिग होने का सबूत पेश किया। युवती के परिवार वाले, जिन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस के साथ काउंसलिंग सेशन के बाद, दोनों परिवारों ने आखिरकार जोड़े के रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ