Hathras Stampede News : यूपी के हाथरस में मंगलवार को जिस भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मची थी, बुधवार को उसकी ओर से इस मामले को लेकर पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार स्वयंभू बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने बयान जारी करते हुए घटना की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही वहां से निकल आया था। भगदड़ असामाजिक तत्वों की वजह से मची थी। बाबा ने बयान में यह भी कहा है कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
Narayan Sakar Hari Statement On Hathras Stampede
सूत्रों का दावा है कि यह पत्र भोले बाबा ने जारी किया है। इस पत्र में भोले बाबा ने अपने सत्संग में आए श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। भोले बाबा ने अपने इस पत्र में दावा किया है कि मैं 2 जुलाई को सत्संग से भगदड़ मचने से पहले ही निकल चुका था। मेरे वहां से निकल जाने के बाद कुछ गैर सामाजिक तत्वों ने इस सत्संग में भगदड़ मचाने की साजिश की। मेरी ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह को उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने के लिए अधिकृत किया गया है।
मामले में क्या कदम उठाए गए?
बता दें कि इस घटना में कम से कम 121 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, इस एफआईआर में भोले बाबा का नाम नहीं है। बता दें कि सत्संग के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से 80,000 लोगों की अनुमति दी गई थी। लेकिन, बताया जा रहा है कि जब भगदड़ मची तब वहां ढाई लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
ये भी पढ़ें: कैसे मच जाती है भगदड़? फंस जाएं तो कैसे रहें सेफ?
ये भी पढ़ें: बाबा के ‘चरणों की मिट्टी’ ने मचा दिया मौत का तांडव!
ये भी पढ़ें: हाथरस में 121 मौतों का जिम्मेदार बाबा बेकसूर कैसे?
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
20 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
22 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines