'चोरी भी और सीनाजोरी भी...', Hathras Stampede पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार

CM Yogi Adityanath Press Conference : हाथरस घटना को लेकर योगी सरकार सख्त है। इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

CM Yogi Adityanath

हाथरस घटना पर सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना।

Hathras Stampede Incident : यूपी के हाथरस में मची भगदड़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हादसे में 121 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में अफसरों के साथ बैठक की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव पर पलटवार किया।

ऐसी घटना का राजनीतिकरण ठीक नहीं : मुख्यमंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की प्रवृत्ति ऐसी दुखद और दर्दनाक घटनाओं का राजनीतिकरण करने की होती है। इन लोगों का स्वभाव ‘चोरी भी और सीनाजोरी भी’ का होता है। सबको पता है कि सज्जन यानी कथावाचक की तस्वीरें किसके साथ हैं और उनके किन लोगों से राजनीतिक संबंध हैं। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों रैलियों के दौरान कहां भगदड़ हुई और इसके पीछे कौन था? हमारे लिए यह जानना जरूरी है। जो लोग निर्दोषों की जिंदगी से खेलते हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

घटना के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही होगी तय : सीएम

हाथरस भगदड़ की घटना पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की प्रारंभिक व्यवस्थाएं देखीं। हमारे 3 मंत्री मंगलवार से ही वहां पर डेरा डाले हुए हैं। साथ में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी हैं। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसर पहले से घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होगी। शुरुआती जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के बच्चों को बढ़ाएगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। प्रत्येक मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस हादसे के शिकार हुए मासूमों के नाबालिग बच्चों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शिक्षा दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ