भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बिहार के MLC पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित फैमिली कोर्ट में चल रहे भरण-पोषण के मामले में सोमवार को पवन सिंह एक बार फिर पेश नहीं हुए. अभिनेता के लगातार गैरहाजिर रहने पर जज ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन पर 1000 रुपए का जुर्माना लगा दिया. सुनवाई के दौरान पवन सिंह के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है, जिस वजह से वह उपस्थित नहीं हो सके. वकील ने अदालत से अगली तारीख देने की अपील की. इस पर कोर्ट ने पवन सिंह पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर तय कर दी.
यह भी पढ़ें : पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
पत्नी ज्योति सिंह पर भी लगा 500 रुपए का जुर्माना
इस सुनवाई के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अपने अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय में मौजूद रहीं. हालांकि, मामले से जुड़े जरूरी कागजात कोर्ट में उपलब्ध न कराने के कारण अदालत ने ज्योति सिंह पर भी 500 रुपए का जुर्माना लगाया.
चार साल में सिर्फ एक बार कोर्ट पहुंचे ‘पावर स्टार’
रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले चार वर्षों में पवन सिंह सिर्फ एक बार 5 नवंबर 2022 को बलिया फैमिली कोर्ट में पेश हुए हैं. इससे पहले उन्हें जून, जुलाई और अगस्त 2022 में भी नोटिस जारी हुए थे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे. 9 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें 5 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का कड़ा आदेश दिया था.
2018 में हुई थी शादी, 2019 से अलग
पवन सिंह और बलिया के मिड्ढी निवासी ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. इसके बाद पवन सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की, जबकि ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण का केस दायर किया. ज्योति सिंह का आरोप है कि अक्टूबर 2019 के बाद से उन्हें दैनिक,दवा खर्च के लिए कोई रकम नहीं दी गई है. उन्होंने भरण-पोषण के तौर पर प्रति माह 5 लाख रुपए की मांग की है.
यह भी पढ़ें : ‘लॉलीपॉप अश्लील है तो मुन्नी बदनाम क्या है’, भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर पवन सिंह का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
2 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
12 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
15 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
22 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines