'लॉलीपॉप अश्लील है तो मुन्नी बदनाम क्या है', भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर पवन सिंह का बड़ा बयान

Pawan Singh On Vulgarity: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह अक्सर अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिंदी सिनेमा के गानों पर सवाल उठा दिया है.

Pawan Singh On Vulgarity

पवन सिंह (File Photo)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी है. उन्हें उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है. प्रोफेशनल लाइफ में तो सफल रहे लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी विवाद रहे हैं. पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह का विवाद पिछले काफी समय से चल रहा है. एक्टर को उनकी बयानबाजी के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में अब भोजपुरी में अश्लीलता का सवाल उठा तो पवन ने हिंदी सिनेमा पर सवाल खड़ा कर दिया. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

दरअसल, पवन सिंह हाल ही में आज तक साहित्य लखनऊ में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर ने काफी कुछ बातें की. अपने करियर से लेकर भोजपुरी में अश्लीलता तक को लेकर बात की. इसी बातचीत की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनसे भोजपुरी में अश्लीलता और भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ को अश्लील कहा गया, जिसका एक्टर ने बेबाकी से जवाब दिया और हिंदी गानों के नाम लेकर उन पर सवाल खड़े कर दिए.

विज्ञापन

भोजपुरी में अश्लीलता पर क्या बोले पवन सिंह?

पवन सिंह वीडियो में कहते हैं, ‘ये क्या है, मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए? छत पर सोया था बहनाई, चोली के पीछे क्या है, और तो और बेबी को…मेरे गाने का लाइन ये है तू लगावेलु जब लिपिस्टिक…हिलेला आरा सारा डिस्ट्रिक…जिला टॉप लागेलु. कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलु. ये तो है. अच्छाई-बुराई किस इंडस्ट्री में नहीं है. पर मैंने शायद नहीं देखा है कि कहीं किसी पर सवाल उठाया जा रहा हो कि ये है वो है. दिस है दैट है क्यों हैं. लेकिन भोजपुरी के लिए, एक पवन सिंह किसी भी मंच पर बैठता है तो ये सवाल जरूर आता है कि भोजपुरी में अश्लीलता.’

विज्ञापन

पवन सिंह ने दूसरे इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

पवन सिंह आगे कहते हैं, ‘मैं ये बताना चाहता हूं कि ये क्या है मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, छत पर सोया था बहनोई, चोली के पीछे क्या है और तो और बेबी को…देखा जाए तो अच्छाई-बुराई हर इंडस्ट्री में है. सवाल कहीं नहीं उठता है. मैंने देखा भी नहीं है शायद. ये भोजपुरी में जो उठता है ना और बार-बार एक ही सवाल हर मंच पर तो आदमी कितनी बार जवाब देगा.’

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक्टर पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थे. फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह संग तलाक का केस चल रहा है. ज्योति ने कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें नहीं रखना चाहते हैं तो उन्हें 10 करोड़ मेंटेनेंस चाहिए. इस पर अक्षरा सिंह ने भी उनका सपोर्ट किया और कहा कि एक लड़की के लिए 100 करोड़ भी कम है और उन्हें बिल्कुल एलिमनी लेनी चाहिए. ये उनका हक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ