वसीम अहमद, बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हत्या का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार इलाके के फुलवरिया निषाद वार्ड में युवकों के बीच क्रिकेट खेलते समय विवाद हुआ था। इसके चलते एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साजन नाम के व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें राज और उसके पड़ोसी विनोद के बीच कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। विनोद, संतोष, राजू और अरबी लाल ने इसके चलते रविवार को राज को पीटना शुरू कर दिया, इसी बीच राज के पिता साजन बीचबचाव करने आए। हमलावरों ने साजन को भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पुलिस ने केस किया दर्ज
इसके चलते साजन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल में इलाज के दौरान साजन ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल का एएसपी ओपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डायल-112 से वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि फुलवरिया निषाद गांव में मारपीट हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान साजन की मौत हो गई, घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा में भी सामने आया था मामला
इससे पहले 19 फरवरी 2025 को ग्रेटर नोएडा में भी ऐसा मामला सामने आया था। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। बैट से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की थी। मृतक की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया था। वारदात ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर पुलिस चौकी इलाके में हुई थी। मृतक की पहचान मनीष कुमार शर्मा के तौर पर हुई थी, जो कस्बा सूरजपुर का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मनीष का कस्बे के ही कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलते समय विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें:पैदल आए आतंकी, फोन छीन विदेशी हथियारों से बरसाईं गोलियां; NIA की जांच में और क्या-क्या खुलासे?
यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी नागरिकों के मुद्दे पर बंटी महाराष्ट्र सरकार, CM-डिप्टी सीएम के बयानों में विरोधाभास क्यों?
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines