क्या होता है ट्राइको फोटोमेनिया? जिसमें बाल खाने का करता है मन...UP में महिला के पेट में मिला 2 किलो का गुच्छा 

बरेली के महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में महिला का इलाज करवाया गया है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं कि वह अपने परिजनों से छिपकर ये काम कर रही थी।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट- गूगल
विज्ञापन

Human hair in stomach of woman: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 31 वर्षीय महिला लंबे समय से पेट में दर्द से परेशान थी। उसने कई जगह इलाज करवाया लेकिन उसकी उल्टी और पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ। तंग आकर वह एक निजी अस्पताल पहुंची। यहां कलर अल्ट्रासाउंड में उसके पेट में बाल का गुच्छा होने का शक हुआ।

Advertisment

पेट की हालत देख डॉक्टर भी हो गए हैरान

डॉक्टरों के अनुसार महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। दोबारा जांच में उसके पेट में बाल का बड़ा गुच्छा होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसके पेट की सर्जरी कर बालों को बाहर निकाला गया। महिला के पेट से करीब दो किलो बाल बरामद हुए हैं। इतनी अधिक मात्रा में बाल पेट में होने से डॉक्टर भी हैरान हो गए।

परिजनों से छिपकर बाल खाती थी महिला

फिलहाल महिला ठीक है, उसने पूछताछ में बताया कि वह करीब 15 साल की उम्र से बाल खा रही है। परिजनों के रोकने के के बाद वह छुप कर बाल खाती थी। उसे ऐसा करने की तलब उठती थी। बिना बाल खाए उसे बैचेनी महसूस होती थी। बता दें बरेली के महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में महिला का इलाज किया गया है। महिला की सर्जरी करने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह और डॉ. अंजली सोनी के मुताबिक जो लोग अधिक मात्रा में बाल खाते हैं उन्हें ट्राइको फोटोमेनिया नाम की बीमारी होती है।

विज्ञापन

क्या है ट्राइको फोटोमेनिया नामक बीमारी?

डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी में शख्स को बाल खाना, बाल को मुंह में रखकर चूसना अच्छा लगता है। डॉक्टरों की मानें तो लगातार कई साल ऐसा करने से मरीज को पेट में संक्रमण, दर्द होना और पाचन तंत्र संबंधी अन्य परेशानी होती है। पेट में अधिक मात्रा में बाल होने और इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ