Uttar Pradesh Crime: यूपी के बरेली जिले के शाही और शीशगढ़ इलाके में एक के बाद एक 11 महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी कुलदीप गंगवार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नवाबगंज के रहने वाले आरोपी ने फिलहाल 6 महिलाओं की हत्या की बात मान ली है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अपनी सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे शख्स से शादी करने के कारण महिलाओं से नफरत करता था। जिसके बाद उसने महिलाओं की हत्या करनी शुरू कर दी।
महिलाओं को तड़पते देख मिलता था सुकून
पुलिस के अनुसार 22 टीमों ने 11 मामले सुलझाए हैं। एक महिला आरोपी के हमले से बच गई थी। जिसके बाद उसकी मदद से बनाया गया स्केच काफी काम आया। 6 अगस्त को जैसे ही स्केच सार्वजनिक हुआ, आरोपी बाकरगंज निवासी कुलदीप के बारे में इनपुट मिला। उसे गिरफ्तार किया गया। शाही इलाके में आरोपी की 2 बहनें शादीशुदा है। वहीं, एक रिश्तेदार भी रहता है। आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था। जिसने 6 वारदात कबूल कर ली हैं। पुलिस ने एक पुतले को महिला के कपड़े पहनाकर कुलदीप के आगे रखा। पूछा कि हत्या कैसे करता था? कुलदीप ने बाईं ओर से गांठ लगाकर पुतले का गला कसा। ऐसा करके वह काफी खुश हुआ। फिर पुतले से अश्लील हरकतें कीं।
यह भी पढ़ें:पुलिसवाले ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, ऑडियो वायरल होते ही मचा बवाल
बाद में पुलिस उसे शाही के खेतों में ले गई। आरोपी भाग-भाग कर पुलिस को वहां ले गया, जहां हत्याओं को अंजाम दिया था। यूपी पुलिस ने उसे महिलाओं के बीच अकेला भी छोड़ा। वह पुरुषों के बजाय महिलाओं से हंस-हंसकर बात करता दिखा। पुलिस के अनुसार आरोपी सुबह 8 बजे घर से खा-पीकर निकलता था। इसके बाद पगडंडी पर टहलता। वह वापस किस रिश्तेदार के घर रुकेगा? यह पता नहीं होता था। वह अकेली महिला को देखता और मौका पाकर काम तमाम कर देता। इसके बाद अश्लील हरकतें करता। फिर निशानी के तौर पर महिला की ब्रा, दूसरे कपड़े, सजने-संवरने का सामान, आधार कार्ड या बैग अपने पास रख लेता था।
भाई बोला-वह तो 10 रुपये भी नहीं गिन सकता
वहीं, कुलदीप के भाई राजुकमार ने आरोप लगाया है कि उसका भाई मानसिक रोगी है। जिसकी दिव्यांग लड़की से शादी हुई थी। लेकिन वह उसकी हरकतों की वजह से छोड़ गई। वह दो बच्चों का पिता है। वह हत्यारा नहीं हो सकता। वह इतना भोला है कि 10 रुपये नहीं गिन सकता।
यह भी पढ़ें:दोस्त को सुना रहा था बीवियों की बेवफाई का किस्सा? हाथों में थे जाम; अचानक आ गई ट्रेन, फिर…
यह भी पढ़ें:32 सेकंड में 50 लाख की लूट, 7 लुटेरों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग; एक चाय के कप ने ऐसे खोल दिया राज
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
23 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines