पुलिसवाले ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, ऑडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Uttar Pradesh Crime News: सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात है कि रिश्वत के लिए पैसे की डिमांड नहीं की गई। बल्कि अनोखी डिमांड अब पुलिस अधिकारी को भारी पड़ गई है।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत में अनोखी डिमांड करना भारी पड़ गया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जब अपने ही महकमे के शख्स पर कार्रवाई की तो मंत्री ने भी तारीफ की। आरोपी को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। चंद पैसे की खातिर अब उसकी आधी सैलरी कटेगी। नौकरी भी जा सकती है। अभी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग सोशल मीडिया पर मामले की चर्चा कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ मजाक बना रहे हैं। दरअसल ये मामला कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के चपुन्ना बहवलपुर चौकी का है। जहां चौकी इंचार्ज राम कृपाल रिश्वत के तौर पर किसी मामले को निपटाने के लिए 5 किलो आलू की डिमांड करता है। ऑडियो में दूसरा शख्स 2 किलो आलू देने को राजी हो जाता है। लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं मानता। जिसके बाद मामला निपटता है 3 किलो आलू में। वहीं, अभी मामले की जांच चल रही है। हो सकता है कि आलू से निकलकर कुछ और भी सामने आ जाए।

कोडवर्ड भी हो सकता है आलू

वायरल ऑडियो के बारे में जैसे ही कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद को पता लगा, उन्होंने चौकी इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं, मामले की जांच सीओ सदर कमलेश कुमार कर रहे हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो चौकी इंचार्ज की नौकरी जा सकती है। एसपी के अनुसार हो सकता है कि आलू वर्ड को कोडवर्ड की तरह यूज किया गया हो। आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं, यूपी के मंत्री असीम अरुण ने सोशल मीडिया पर एसपी को कार्रवाई के लिए बधाई दी है। उन्होंने मामले को भ्रष्टाचार पर चोट बताते हुए लिखा है कि एसपी साहब और उनकी पूरी टीम को बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ