---विज्ञापन---

दोस्त को सुना रहा था बीवियों की बेवफाई का किस्सा? हाथों में थे जाम; अचानक आ गई ट्रेन, फिर…

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर में एक शख्स अपना गम भुलाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पार्टी कर रहा था। वह दोस्त को अपनी दो बीवियों की बेवफाई बता रहा था। ये शराब पार्टी महंगी पड़ गई। पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ? जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आपको विस्तार से मामला बताते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक रेलवे ट्रैक पर दो जिगरी दोस्तों के शव मिले हैं। दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त लगभग हर समय साथ रहते थे। एक साथ दोनों की लाशें मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों ने शव देख रेलवे पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसा कैसे हुआ? पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने जो कहानी बताई है, उसे जानकर आप भी हैरान होंगे। परिजनों के अनुसार बीकानेर की शिवाबस्ती का रहने वाला छगन भाटी और राजेश गहलोत गहरे दोस्त थे।

यह भी पढ़ें:498 रुपये के लिए Zomato पर लगा 15 हजार जुर्माना, जानें क्या है मामला?

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि दोनों दोस्त बीती रात से घर नहीं आए थे। राजेश ने दो बार शादियां की हैं। दोनों बीवियां बिहार की रहने वाली थीं। लेकिन दोनों के साथ राजेश की नहीं बनी। दोनों से ब्रेकअप के बाद राजेश टूट गया था। परिजनों के अनुसार राजेश अक्सर अपने दोस्त को बीवियों की बेवफाई की बात बताता था। उस दिन भी वह परेशान था। जिसके बाद छगन उसको ट्रैक पर लेकर गया था। जहां दोनों के बीच शराब पार्टी चल रही थी।

अभी जारी है पुलिस की जांच

दोनों के शव जोड़बीड़ के पास मिले हैं। असलियत क्या है, ये लोग यहां क्या करने आए थे? पुलिस अभी जांच कर रही है। शवों की हालत देख लगता है कि दोनों की मौत ट्रेन के नीचे आने से नहीं हुई। राजस्थान पुलिस मानकर चल रही है कि दोनों लोगों को ट्रेन ने टक्कर मारकर दूर फेंक दिया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि दोनों ने अचानक ट्रेन से बचने की कोशिश की होगी। लेकिन वे चपेट में आ गए। घटनास्थल से कुछ दूर दोनों की बाइक मिली है। मृतकों की बॉडी पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:‘यहां सब लूट रहे…’ UPSC की छात्रा ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये चौंका देने वाली वजह

यह भी पढ़ें:32 सेकंड में 50 लाख की लूट, 7 लुटेरों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग; एक चाय के कप ने ऐसे खोल दिया राज

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 10, 2024 05:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola