Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। कई महीनों से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। लेकिन वह काबू में नहीं आ रहा था। आरोपी ने 14 माह में 9 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के लिए आरोपी गले की फांस बन गया था। जिसको लेकर 3 स्केच जारी किए गए थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी कुलदीप नवाबगंज का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी का घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके कारण उसको महिलाओं से नफरत हो गई। बाद में आरोपी ने अकेली महिलाओं को मारना शुरू कर दिया।
25 किलोमीटर के दायरे में किए कत्ल
बरेली में पिछले कई माह से लगातार महिलाओं के मर्डर के मामले सामने आ रहे थे। 14 महीने में ही 9 केस मिलने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही थी। सभी मर्डर 25 किलोमीटर के इलाके में हुए। सभी को मारने का तरीका एक जैसा था। लाश मिलती और गहने गायब होते थे। जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया था कि कोई साइको किलर इलाके में महिलाओं की हत्या कर रहा है। पुलिस ने वारदात को सुलझाने के लिए लोगों से भी सहयोग मांगा था।
यह भी पढ़ें:ईंट से पीट-पीटकर महिला की हत्या, जानें पति ने वारदात को क्यों दिया अंजाम?
जिन महिलाओं की लाश मिली, वे 45 से 55 साल के बीच थीं। सभी लाशें खेत या सुनसान इलाकों में मिली थीं। गला घोंटकर हत्या की गई। किसी भी महिला से और कुछ गलत नहीं किया गया था। हत्या के बाद आरोपी गहने लेकर भाग जाता था। हत्याओं का सिलसिला पिछले साल 3 जुलाई को शुरू हुआ। सबसे पहले 45 साल की महिला की लाश मिली। जिसके बाद नवंबर तक 8 महिलाओं को एक ही तरीके से मार डाला गया। लोगों में दहशत फैल गई थी। महिलाएं घर से बाहर निकलने में कतराने लगी थीं।
गला घोंटकर मारता, भाग जाता
पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां की, लेकिन मर्डर नहीं रुके। शीशगढ़ और शाही इलाके में ज्यादा लाशें मिलीं। 5 जून को शाही गांव की कलावती, 19 जून को धनवती, 30 जून को आनंदपुर में प्रेमवती के शव मिले। 22 जून को खजुरिया में कुसुमा, 23 अगस्त को ज्वालापुर में वीरवती, 31 अक्टूबर को लखीमपुर में 60 वर्षीय महिला की हत्या हुई। 20 नवंबर को खरसैनी में दुलारो देवी, 26 नवंबर को जगदीशपुर में 55 साल की उर्मिला के शव मिला। सबको गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए 22 टीमें लगी थीं। 1200 कैमरों की फुटेज देखने के बाद उसको दबोचा गया।
यह भी पढ़ें : Video: मुस्लिम परिवार की छोटी बेटी की ऑनर किलिंग, भाई ने दौड़ाकर मार डाला, तमाशा बनी भीड़
यह भी पढ़ें : UP से सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत आई सामने, Video देख फेस मसाज कराना भूल जाएंगे आप
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
39 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
22 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
22 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines