UP से सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत आई सामने, Video देख फेस मसाज कराना भूल जाएंगे आप

UP Kannauj News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत सामने आई है। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप फेस मसाज कराना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Viral Video

UP से नाई की घिनौनी हरकत आई सामने।

UP Kannauj News : अगर आप सैलून में फेशियल या मसाज कराने के लिए जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। उत्तर प्रदेश से एक सैलून का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सैलून कर्मी थूक से एक व्यक्ति का फेस मसाज कर रहा है। उसकी यह घिनौनी हरकत मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

यह वीडियो यूपी के कन्नौज जिले का है, जहां तालग्राम थाना क्षेत्र के छिबरामऊ मार्ग पर सैलून की दुकान स्थित है। एक व्यक्ति सैलून में सेविंग कराने के लिए पहुंचा। सैलून कर्मी ने पहले उस व्यक्ति का दाढ़ी बनाया और फिर उसका फेस मसाज किया। फेस मसाज के दौरान ग्राहक का आंख बंद था और सैलून कर्मी ने अपने हाथों में थूका और उसके मुंह पर लगाकर मसाज किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

दो बार अपने हाथों में थूका था सैलून कर्मी ने

सैलून कर्मी ने दो बार अपने हाथों में थूका और उसके पूरे चेहरे पर लगाकर मसाज किया। सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को गुस्सा आ रहा है। लोगों ने पुलिस से ऐसे सैलून कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

वीडियो का जांच कर रही पुलिस 

विज्ञापन

सैलून कर्मी ने मोबाइल से अपनी इस हरकत का वीडियो से बनाया। सैलून कर्मी का नाम मो. यूसुफ बताया जा रहा है, जोकि टोला मोहल्ला का रहने वाला है। सैलून कर्मी के 3 भाई और पिता भी सैलून का कार्य करते हैं। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि यह 15 दिन पुराना वीडियो है। वीडियो की जांच के बाद सैलून कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ