Bahraich Accused Encounter: उत्तर प्रदेश के बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी सरफराज और तालीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को गोली मारी गई। जिससे वे घायल हो गए। कहा जा रहा है कि आरोपी सरफराज गंभीर रूप से घायल है, जबकि तालीम के पैर में गोली लगी है। ये भी सामने आया है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ बहराइच के नानपारा में हुई।
लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग
इस एनकाउंटर के बाद लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग शुरू हो गई है। ये मीटिंग एडीजी मुख्यालय में चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ को बहराइच मामले में जानकारी दी जा रही है। इस मामले में कुल 5 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि महराजगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मोहम्मद फहीम (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल हैं।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा
बता दें कि बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी मौत की वजह गोली लगना बताई है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जा रहा है कि राम गोपाल मिश्रा के साथ बर्बरता की गई। उसके नाखून तक उखाड़ लिए गए। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
ये भी पढ़ें: पुलिस ने बताई बहराइच एनकाउंटर की पूरी कहानी, आरोपियों पर इसलिए चलानी पड़ी गोली
कांग्रेस ने उठाए सवाल
विपक्ष ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- सरकार बहराइच में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार कमियों को छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। सरकार फर्जी एनकाउंटर और हत्याएं करा रही है।
ये भी पढ़ें: आरोपी सरफराज का नेपाल और बहराइच हिंसा के मास्टरमाइंड से क्या है कनेक्शन? पुलिस ने किया एनकाउंटर
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
11 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
11 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
12 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
21 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines