ओ भाई! दांतों से खींच डाला ट्रैक्टर, अब फॉर्च्यूनर खींचने की तैयारी, देखें वायरल वीडियो

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में एक नाबालिग लड़के ने दांतों से ट्रैक्टर खींचने का खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसकी ताकत की सराहना भी कर रहे हैं और लापरवाही भी बता रहे हैं।

Image (47)

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग लड़का अपने दांतों से भारी-भरकम ट्रैक्टर को खींचता हुआ नजर आ रहा है। यह मामला गांव गढ़ी कलंजरी का बताया जा रहा है, जहां हनी गुर्जर नामक युवक ने करीब 15 क्विंटल वजन वाले ट्रैक्टर को दांतों से लगभग 100 मीटर तक खींच लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया की चुनौती से शुरू हुआ स्टंट

जानकारी के मुताबिक, यह साहसी और खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर दी गई एक चुनौती के जवाब में किया गया। हनी गुर्जर, जो कि अजित गुर्जर का पुत्र है, ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर इस तरह की चुनौती दी गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए उसने यह स्टंट किया। हालांकि, विशेषज्ञों और दर्शकों का मानना है कि यह गंभीर हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ‘वायरल’ होने की होड़ में युवा अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते।

साहस या लापरवाही? सोशल मीडिया पर बंटे लोग

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग हनी की ताकत और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक कृत्य बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर बहस छिड़ गई है।

कुश्ती खिलाड़ी है हनी, अगली बार खींचेगा फार्च्यूनर

हनी ने बताया कि उसके पिता अजीत पहलवान कुश्ती के जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं, जिन्होंने दिल्ली केसरी और जम्मू केसरी जैसे खिताब अपने नाम किए हैं।हनी खुद भी एक कुश्ती खिलाड़ी है और फिलहाल गाजियाबाद में ट्रेनिंग ले रहा है। उसका दावा है कि अगली बार वह एक फार्च्यूनर कार को दांतों से खींचकर दिखाएगा।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ