Baby Born Honeymoon Next Day: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुन सभी शॉक्ड हैं। दरअसल एक ने दुल्हन शादी के 2 दिन बाद ही बच्चे को जन्म दिया। लोगों को इस बात की हैरानी है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि दो दिन बाद ही दुल्हा पिता बन जाए। क्या साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है। अरे रुकिए जरा इसमें विज्ञान का लेना-देना नहीं है बल्कि मामला कुछ और ही है। आइए जान लेते हैं कि हनीमून के अगले दिन पैदा हुआ बच्चा किसका है और आखिर कपल ने किस बात पर सहमति दी है। जबकि लड़के ने इस बात से इंकार कर दिया है कि वो उस बच्चे का पिता नहीं है।
शादी के दो दिन बाद मां बनी दुल्हन
प्रयागराज के जसरा गांव में एक शादी हुई। दुल्हन विदा हुई, अगले दिन रिसेप्शन पार्टी हुई और सारी रस्में अदा की गईं।
फिर आई हनीमून की रात और उसके अगले ही दिन दुल्हन के पेट में दर्द हुआ। ससुराल वाले उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। फिर जो हुआ उससे सभी की जिंदगी में भूचाल आ गया। दरअसल डॉक्टरों ने बताया कि लड़की मां बनने वाली है और कुछ ही देर में डिलीवरी हो जाएगी। हालांकि उस कंडीशन में वर पक्ष ने अनुमति पेपर पर हस्ताक्षर किए और एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ।
यह भी पढ़ें: भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, चिली में आया 6.1 तीव्रता का Earthquake
दूल्हे का बच्चे और पत्नी को अपनाने से इंकार
बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन उस मासूम को दूल्हे ने अपनाने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने शादी के रिश्ते को भी तोड़ने की बात कह दी। उसका कहना है कि बच्चे से उसका कोई लिंक नहीं है, वो उसकी औलाद नहीं है। हालांकि लड़की पक्ष का कहना है कि दोनों के बीच शादी से पहले ही संबंध थे और वो ही उस बच्चे का पिता है। लेकिन लड़के ने कहा कि उसकी शादी तो सिर्फ 4 महीने पहले ही तय हुई थी। अब इस बात को लेकर असमंजस है कि बच्चे का पिता कौन है?
इस बात पर हुई सहमति
शादी के दो दिन बाद ही बच्चे के जन्म ने दो परिवारों में भूचाल ला दिया। लड़के के इंकार के बाद गांव में पंचायत हुई और लड़की को उसके बच्चे के साथ मायके भेज दिया गया। लेकिन अब इस बात पर दूल्हा-दुल्हन के बीच सहमति हुई है कि बच्चे का DNA टेस्ट करवाया जाए। ताकी सच सामने आ जाए कि आखिर उस मासूम के पिता कौन है। जल्द ही बच्चे का डीएनए टेस्ट होगा और उसे इंसाफ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 45 विदेश ट्रिप, 27 बार दुबई, DGP की एक्ट्रेस बेटी की स्मगलिंग में जड़ें कितनी गहरीं?
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
19 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines