भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, चिली में आया 6.1 तीव्रता का Earthquake

Earthquake In South America Chile: भूकंप के लगातार झटकों से किसी बड़ी अनहोनी की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण अमेरिका के चिली में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे धरती कांप उठी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, इसका केंद्र सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर के पास था। झटके अर्जेंटीना तक महसूस किए गए। आइए जानते हैं कैसे हैं वहां हालात…

Earthquake in Afghanistan

Earthquake in Afghanistan

Earthquake In South America Chile: दक्षिण अमेरिका के चिली में (Earthquake In South America Chile) गुरुवार को भूकंप के तेज झटके आए जिनसे धरती थर-थर कांपने लगी। झटके इतने तेज थे कि वहां के लोगों में दहशत का माहौल था। हर किसी से चेहरे पर डर था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.1 रिक्टर स्केल रही। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है।

विज्ञापन

कहां था भूकंप का केंद्र

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से पूरी दुनिया टेंशन में है। बीते दिन दक्षिण अमेरिका के चिली में आए तेज भूकंप के झटकों से धरती डोलने लगी। इसका केंद्र सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) से आई जानकारी के अनुसार, बोलविया की सीमा के पास स्थित एक शहर है। बता दें कि भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

अर्जेंटीना तक महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि वो अर्जेंटीना तक महसूस किए गए। इसकी तीव्रता बहुत तेज थी, लेकिन अच्छी बात ये रही कि किसी भी तरह की जान की कोई हानि नहीं हुई है। लेकिन झटके इतने तेज थे कि अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं कुछ क्षति हुई हो। कोई लेटेस्ट खबर आने पर अपडेट किया जाएगा।

15 साल पहले आया था चिली में भयानक भूकंप

दक्षिण अमेरिका के चिली में 15 साल पहले यानी साल 2010 में भयानक भूकंप आया था। उस वक्त आए भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप के बाद देश में सुनामी का कहर बरपा था जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। वहीं हजारों लोग घर से बेघर हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ