धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी, फेसबुक पर फोटो-मैसेज पोस्ट, भड़के हिंदू संगठनों का थाने में बवाल

Pandit Dhirendra Shastri Threatened: बाबा बागेश्वर धाम को जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी ओर से उनके भक्तों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

Pandit Dhirendra Shastri Threatened: बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर धमकी दी गई, जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए। वे शिकायत देने के लिए बरेली के आंवला थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने जांच करके FIR करने की बात कही तो वे हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर ली। आरोपी के खिलाफ धारा 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चुनावी दिनों में माहौल खराब करने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि फैज रजा नामक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी है। फैज सनातम धर्म से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखने को लेकर काफी मुखर रहता है। अब उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की फोटा लगाकर उनका सिर धड़ से अलग करने की धमकी देते हुए आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। हिंदू संगठनों और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

बाबा को पहले भी मिली थी मारने की धमकी

धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश हैं। वे मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के रहने वाले हैं और बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। उन पर लोगों को भ्रमित करने और बरगलाने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं उन्हें धमकी देने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है, बल्कि सितंबर 2023 में उन्हें धमकी दी गई थी। बरेली के रहने वाले अनस अंसारी नामक शख्स ने उन्हें धमकाया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। अनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा था कि बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर मौत मंडरा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ