Navjot Sidhu की पत्नी कितनी बदल गई? कैंसर की सर्जरी के बाद Navjot Kaur की पहली फोटो आई सामने

Navjot Sidhu Wife Navjot Kaur Health Update: कैंसर से जूझ रही नवजोत कौर सिद्धू की सर्जरी के बाद पहली फोटो सामने आई है, जिसे देखकर नवजोत सिद्धू भावुक हो गए। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर फोटो शेयर की और डॉक्टरों के नाम भावुक करने वाला संदेश भी लिखा।

Navjot Kaur Sidhu

Navjot Kaur Sidhu

Navjot Sidhu Wife Navjot Kaur Health Update: नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का हेल्थ अपडेट सामने आया है। उन्होंने कैंसर की जंग जीत ली है। वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बीते दिनों की दूसरी सर्जरी हुई, जिसके बाद वे रिकवरी मोड में थीं। इस बीच आज उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वे कैंसर के साथ चल रही जंग के बीच पहली बार पैरों पर चलती हुई दिखीं।

विज्ञापन

अपने पति और पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत के हाथों में हाथ डाले वे अस्पताल के कमरे से बाहर आईं। नवजोत सिद्धू ने अपने X अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि फाइनली नवजोत अपने पैरों पर खड़ी है। अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है। एक महीने के रिकवरी पीरियड और 25 रेडिएशन सेशन के बाद नई नवजोत देने के लिए डॉ रुपिंदर कौर और उनके स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन

पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहीं नवजोत

बता दें कि डॉ. नवजोत कौर अप्रैल 2023 से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। गत दिनों उनकी दूसरी सर्जरी हुई है। यह ऑपरेशन हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक अस्पताल में हुआ। पहली सर्जरी पिछले साल अक्टूबर महीने में हुई थी। उसके बाद नवंबर में वे सामने आईं और घोषणा की कि वे कैंसर को मात दे चुकी हैं।

विज्ञापन

नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सर्जरी के बाद अस्पताल से एक फोटो शेयर करके उनका हेल्थ अपडेट भी दिया था। उन्होंने साथ में एक संदेश भी लिखा था। नवजोत सिद्धू ने लिखा कि मेरी हमसफर नवजोत बेहद दुर्लभ बीमारी मेटास्टेसिस से जूझ रही है। ऑपरेशन हो गया है, जो करीब साढ़े 3 घंटे चला। इस दौरान दिल जोरों से धड़कता रहा, लेकिन सर्जरी सफल हुई। बीमारी से ग्रस्त हिस्से को हटा दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ